फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bold scene of bipasha basu

ये हैं बिपाशा के चर्चित बेडरूम- किस सीन

Tue, 07 Jan 2014 01:18 PM IST
Updated Tue, 07 Jan 2014 01:18 PM IST
bold scene of bipasha basu

7 जनवरी से 34 साल की हो रही बिपाशा बसु के पास इन दिनों बहुत फिल्में नहीं हैं। अब चूंकि बॉलीवुड में उनसे भी ज्यादा एक्सपोज करने वाली लड़कियां आ गई हैं इसलिए बिपाशा की वैसी पूछ नहीं होती।



लेकिन आज से दस साल पहले का समय याद कीजिए। जिस्म, मदहोशी, राज जैसी फिल्मों में बिपाशा बसु ने बोल्डनेस की नई परिभाषा गढ़ी थी। इन दृश्यों की वजह से बिपाशा आज तक याद की जाती है।

आज भी याद आती है जिस्म

bold scene of bipasha basu

बिपाशा बसु की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक फिल्म जिस्म रही है। जिस्म में उनकी जोड़ी उनकी प्रेमी जॉन अब्राहम के साथ बनी। इस फिल्‍म में बिपाशा ने जमकर एक्सपोज किया। यह फिल्म अपने समय की सबसे बोल्ड फिल्म मानी जाती रही है।

मदहोशी में भी वही

bold scene of bipasha basu

जवानी के दिनो में ही बिपाशा द्वारा की गई एक और फिल्म मदहोशी भी खूब चर्चित रही। यह फिल्म भले ही बहुत बड़ी हिट साबित न हुई हो लेकिन इस फिल्म के बोल्ड सीन इसे खूब चर्चाओं में लेकर आए।

विज्ञापन

लंबे-लंबे किस सीन

bold scene of bipasha basu

हिंदी फिल्‍मों में जब भट्ट कैंप ने लंबे-लंबे स्मूच सीन शुरू किए तो बिपाशा बसु ही उन्हें दर्शाने वाला चेहरा बनीं। भट्ट कैंप की जिन फिल्मों को उनके एक्सपोजर और बोल्डनेस की वजह से याद किया जाता है उनमें से कई फिल्में का आधार बिपाशा ही रही हैं।

ज्यादातर प्रेमी के साथ

bold scene of bipasha basu

एक समय बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की जोड़ी सबसे हॉट जोड़ी मानी जाती रही है। रियल लाइफ में भी और रील लाइफ में भी। उनकी कई फिल्मों में जॉन ही उनके प्रेमी और हम बिस्तर बने हैं। चूंकि जॉन उनके रियल लाइफ प्रेमी थे इसलिए उन्हें यह सीन करते हुए दिक्कत भी नहीं हुई।

इमरान हाशमी का भी साथ

bold scene of bipasha basu

किसर किंग के नाम से मशहूर हीरो इमरान हाशमी के साथ भी बिपाशा बसु की जोड़ी बनी। राज 3 में बिपाशा बसु इमरान हाशमी के साथ नजर आई। इस फिल्‍म के किस और बेडरूम सीन लंबे समय तक चर्चाओं में रहे।

कुछ और फिल्‍मों में एक्सपोजर

bold scene of bipasha basu

बिपाशा बसु ने अब्बास मस्तान की फिल्‍म रेस 2 में भी जमकर एक्सपोज किया। सैफ अली खान के साथ फिल्माया गया उनका बेडरूम सीन लंबे समय तक सुर्खियां बटोरता रहा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed