{"_id":"5fda817a1ddd533f4853d4ef460fb2f8","slug":"boby-jasoos-look-reveal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मांग रही है इतनी बड़ी हीरोइन, पहचानिए कौन!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भीख मांग रही है इतनी बड़ी हीरोइन, पहचानिए कौन!
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 03 Dec 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन' की नई फिल्म 'बॉबी जासूस' में विद्या का लुक सामने आ गया है। फिल्म में विद्या बहुत ही अलग अंदाज में नजर आ रही हैं जिसमें उनको पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
'बॉबी जासूस' के निर्देशक हैं समर शेख़। फ़िल्म की निर्माता हैं अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा। दिया को विद्या का अच्छा दोस्त भी बताया जाता है।
फिल्म के नए लुक में विद्या एक भिखारी के गेटअप में हैं। जिसमें वह पुरुषों के परिधान पहने हुए हैं। पुरुष का वेष इस प्रकार है जिसमें विद्या खुद विद्या नहीं दिख रहीं।
विज्ञापन
विद्या बालन भी उन ऐक्टरों में शामिल हैं जो किरदारों में उतरना पसंद करते हैं। यही कारण है कि जब पिछले पखवाड़े फिल्म ‘बॉबी जासूस’ की शूटिंग शुरू हुई तो उन्हें देख कर हर कोई चौंक गया। लंबे-बिखरे बाल, दाढ़ी-मूंछ, मोटी भौंहे, कुर्ता, गले में मालाएं और हाथों में अंगूठियां...।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि विद्या का यह लुक उनके फैशन डिजाइनर दोस्त सब्यसाची के लुक से प्रेरित है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही हैं और विद्या ने एकमुश्त 55 दिनों की तारीखें देकर फिल्म को शूट करने का फैसला किया है।
खास बात यह है कि फिल्म की सारी शूटिंग असली लोकेशनों पर ही होनी है। 2014 की गर्मियों में विद्या अपनी जासूसी का कमाल पर्दे पर लेकर आएंगी। इस ऐक्शन-थ्रिलर का निर्देशन समर शेख कर रहे हैं। यह उनकी पहली फिल्म है।
फिल्म में विद्या ऐसी महिला के रोल में हैं जो जासूसी की दुनिया में न केवल अपना कैरियर बनाना चाहती है, बल्कि उसमें शीर्ष पर पहुंचने के लिए हर दांव आजमाती है।
दीया मिर्जा और साहिल संघा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अली फजल, अर्जन बाजवा, सुप्रिया पाठक, तन्वी आजमी, आकाश दहिया और राजेंद्र गुप्ता जैसे नए-पुराने मंजे हुए कलाकार हैं। खास बात यह है कि बड़े पर्दे से लंबे समय से दूरी बनाए हुए किरन कुमार फिल्म में एक बेहतरीन किरदार में दिखाई पड़ेंगे।
दीया कहती हैं, ‘करीब डेढ़ साल पहले हमारे पास बॉबी जासूस बनाने का आइडिया आया था। हमने पूरी टीम को जुटा कर एक वर्कशॉप का आयोजन किया और सबको उनके किरदार समझाए।
खुद विद्या बालन ने रोल में पूरी दिलचस्पी ली और बाकी कलाकारों के साथ वर्कशॉप में मौजूद रहीं।’ वहीं विद्या का कहना है कि जब मेरे पास महिला जासूस बनने का प्रस्ताव आया तो यह मुझे बहुत ही रोचक लगा।
मैंने तुरंत हां कर दी। अब देखना रोचक होगा कि विद्या की जासूसी दर्शकों को पसंद आती है या नहीं।