फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bobby darling file application in supreme court supports pleas seeking legal recognition of same sex marriage

Bobby Darling: बॉबी ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिका का किया समर्थन, आवेदन में कही यह बात

Sun, 16 Apr 2023 02:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 16 Apr 2023 02:34 PM IST
सार

बॉबी डार्लिंग ने अपने आवेदन में शीर्ष अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप करने और समलैंगिक विवाह का समर्थन करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
bobby darling file application in supreme court supports pleas seeking legal recognition of same sex marriage
बॉबी डार्लिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मों और टीवी की दुनिया में बॉबी डार्लिंग एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 1999 में 'ताल' फिल्म से बॉबी ने डेब्यू किया। वह टीवी पर 'कसौटी जिंदगी की' से लेकर 'बिग बॉस' तक में नजर आईं। अपना जेंडर बदलवाने वाली बॉबी डार्लिंग ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिका का समर्थन करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हस्तक्षेप आवेदन दर्ज किया है।
विज्ञापन


बॉली डार्लिंग ने क्या कहा
बॉबी डार्लिंग ने अपने आवेदन में शीर्ष अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप करने और समलैंगिक विवाह का समर्थन करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि हर शख्स की ऐसी स्वतंत्र इच्छा होती है, जिसे विभिन्न निर्णयों द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Sajal Ali: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने श्रीदेवी को किया याद, बॉलीवुड फिल्मों में फिर करना चाहती हैं काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन होगी सुनवाई
ट्रांसजेंडर अभिनेत्री ने समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने वाले आवेदन की सुनवाई 18 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ करेगी। बॉबी डार्लिंग ने अधिवक्ता मीरा कौर के माध्यम से दायर आवेदन में कहा, वित्तीय स्थिरता लाने, समाज द्वारा मान्यता देने और अन्य उद्देश्यों जैसे गुजारा भत्ता, भरण-पोषण आदि के लिए समय की आवश्यकता के अनुसार समलैंगिक विवाह की अनुमति दी जा सकती है, ताकि ऐसे जोड़े शादी का बाद गरिमा और कानून के संरक्षण में रह सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed