फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Blue Origin launches all female celebrity crew for space with Katy Perry Gayle King Lauren Sanchez

Katy Perry: वुमन स्पेस क्रू के साथ ब्लू ओरिजिन ने रचा इतिहास, पांच महिलाओं संग कैटी पेरी ने की अंतरिक्ष की सैर

Mon, 14 Apr 2025 08:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 14 Apr 2025 08:35 PM IST
सार

Katy Perry: जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। ब्लू ओरिजिन ने कैटी पेरी, गेल किंग, लॉरेन सांचेज के साथ महिला सेलिब्रिटी क्रू लॉन्च किया

विज्ञापन
Blue Origin launches all female celebrity crew for space with Katy Perry Gayle King Lauren Sanchez
ऑल वुमन स्पेस क्रू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज ने एक ऑल-फीमेल सेलिब्रिटी क्रू के साथ अंतरिक्ष की सैर की। इस दल में मशहूर गायिका कैटी पेरी और ‘सीबीएस मॉर्निंग्स’ की होस्ट गेल किंग जैसी हस्तियां शामिल थीं। यह उड़ान अंतरिक्ष पर्यटन की नई लहर का हिस्सा है, जहां अब अमीर और मशहूर लोग आसानी से अंतरिक्ष की सैर कर सकते हैं।

विज्ञापन

पश्चिम टेक्सास से शुरू हुआ सफर
ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट पश्चिम टेक्सास से उड़ा। यह रॉकेट करीब 105 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया, जहां यात्रियों को कुछ मिनटों के लिए बिना गुरुत्वाकर्षण के अनुभव मिला। यह 10 मिनट की पूरी तरह से स्वचालित उड़ान थी। लॉरेन सांचेज खुद एक हेलीकॉप्टर पायलट और पूर्व टीवी पत्रकार हैं। उन्होंने इस उड़ान के लिए खास मेहमानों को चुना। उनके साथ फिल्म प्रोड्यूसर केरियाने फ्लिन, नासा की पूर्व इंजीनियर आइशा बोवे और वैज्ञानिक अमांडा गुयेन थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का दमदार कदम
यह उड़ान इसलिए भी खास थी, क्योंकि इसमें सभी यात्री महिलाएं थीं। अंतरिक्ष यात्रा के 64 साल के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब पूरी तरह से महिला क्रू अंतरिक्ष में गया। इससे पहले 1963 में सोवियत कॉस्मोनॉट वैलेंटिना तेरेशकोवा अकेले अंतरिक्ष में गई थीं। आज भी अंतरिक्ष यात्रियों में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 15 प्रतिशत है। लॉरेन ने इस उड़ान के लिए खास तौर पर महिलाओं को चुना, ताकि वे युवाओं और बुजुर्गों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दे सकें। उन्होंने इसके लिए खास फ्लाइट सूट भी डिजाइन करवाए।
Akshay Kumar: जॉली एलएलबी 2 से लेकर ओएमजी 2 तक, अक्षय कुमार की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्में पर्दे पर रहीं हिट

विज्ञापन

कैटी पेरी ने साझा किया उत्साह
कैटी पेरी ने इस उड़ान को इंसानियत और महिलाओं के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, 'यह कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा के भविष्य के लिए एक खास पल है।' इस लॉन्च को देखने के लिए ओपरा विन्फ्रे जैसी मशहूर हस्तियां भी टेक्सास पहुंची थीं। ब्लू ओरिजिन की यह 11वीं मानव अंतरिक्ष उड़ान थी। जेफ बेजोस ने साल 2000 में अमेजन से कमाई के बाद इस कंपनी की शुरुआत की थी। वे खुद 2021 में ब्लू ओरिजिन की पहली अंतरिक्ष पर्यटक उड़ान में शामिल हुए थे। इस बार उन्होंने लॉरेन और उनकी टीम को लॉन्च पैड तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed