फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bishan singh bedi death anniversary angad bedi pays heartfelt tribute to father

'जब तक हम फिर से न मिलें...', अंगद बेदी ने पिता बिशन सिंह बेदी को उनकी पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Thu, 23 Oct 2025 04:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 23 Oct 2025 04:31 PM IST
सार

Bishan Singh Bedi Death Anniversary: अंगद बेदी ने अपने पिता, महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंगद ने सोशल मीडिया पर पिता की याद में एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
bishan singh bedi death anniversary angad bedi pays heartfelt tribute to father
अंगद बेदी और दिवंगत बिशन सिंह बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@angadbedi

विस्तार

एक्टर अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर अपने पिता बिशन सिंह बेदी की याद में पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही अंगद ने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा। 
विज्ञापन

अंगद का पोस्ट
अंगद ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'याद में.. मैं आपको अपने दिल में रखता हूं.. जब तक हम फिर न मिलें.. 23 अक्तूबर 2025।' तस्वीरों में अंगद अपने पिता का हाथ थामे और उनके साथ बातचीत करते दिखे। कुछ तस्वीरें एक साक्षात्कार की भी थीं, जो पिता-पुत्र के खास रिश्ते को दर्शाती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ANGAD BISHAN SINGH BEDI (@angadbedi)


विज्ञापन
विज्ञापन

अंगद का हालिया पोस्ट
इससे पहले, 3 अक्तूबर को अंगद ने अपने बेटे गुरिक का जन्मदिन मनाते हुए अपने पिता को याद किया। उन्होंने गुरिक, खुद और बिशन सिंह की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें बिशन अपने पोते के साथ हंसते-खेलते नजर आए। अंगद ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पुथ! 3 पीढ़ियां साथ रहीं.. आपके दादाजी का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है।'

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BISHAN SINGH BEDI (@angadbedi)


विज्ञापन

दिवंगत बिशन सिंह की जयंती पर पोस्ट
25 सितंबर को बिशन सिंह की जयंती पर भी अंगद ने तस्वीरें साझा कीं, जिसमें बिशन क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजी और खेल का जायजा लेते दिखे। अंगद ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पिताजी! आप हमेशा चमकते रहें!! 25 सितंबर 1946।'

यह भी पढ़ें: सोहा और सबा पटौदी ने सैफ अली खान के साथ मानया भाई दूज, करीना कपूर के साथ तैमूर-जेह भी दिखे साथ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed