फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Birthday Special: Prabhudeva birthday 3 April

जन्मदिन विशेष: 'डांस के प्रभु' मना रहे जन्मदिन

Fri, 03 Apr 2015 05:36 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Prabhudeva birthday 3 April

भारत के डांसिंग गॉड कहे जाने वाले कोरियोग्राफर, अभिनेता और निर्देशक प्रभुदेवा का आज 3 अप्रैल को जन्मदिन है। प्रभु देवा को विरासत में डांस मिला है, उनके पिता मुगुर सुंदर दक्षिण भारतीय फिल्मों में डांस मास्टर थे।

विज्ञापन


प्रभुदेवा को कई तरह की डांस में महारत हासिल है। तभी तो प्रभुदेवा आज भारत के सबसे बेहतरीन डांसर माने जाते हैं। प्रभुदेवा अपने कॅरियर की शुरूआत ने तमिल फिल्मों से की थी, प्रभुदेवा ने अब तक 100 से अधिक फिल्मों में डांस कोरियोग्राफी किया है।

विज्ञापन

तमिल फिल्मों से की कॅरियर की शुरुआत

Birthday Special: Prabhudeva birthday 3 April

प्रभुदेवा ने अपने अभिनय कॅरियर की शुरूआत 1988 में तमिल फिल्म से की थी। प्रभुदेवा को 2 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। प्रभुदेवा ने फिल्म अग्निवर्षा से हिन्दी फिल्मों में अभिनय की शुरूआत की थी, इसके बाद उन्होंने फिल्म शक्ति-द पॉवर, आबरा का डाबरा और एबीसीडी जैसी कई फिल्मो में अभिनय किया।

साल 2005 में प्रभुदेवा ने तेलुगु फिल्म से निर्देशन की शुरूआत की थी। आजकल प्रभुदेवा ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी है। फिल्म abcd से उन्होंने कमाल का अभिनय भी किया है।

फिल्म वांटेड से की निर्देशन की शुरूआत

Birthday Special: Prabhudeva birthday 3 April

वहीं साल 2009 में उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड के साथ हिन्दी फिल्मों में अपने निर्देशन कॅरियर की शुरूआत की थी और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद प्रभुदेवा ने कई हिन्दी फिल्मों का निर्देशन किया, पिछले साल ही उनकी फिल्म एक्शन जैक्सन रिलीज हुई थी।

जिसमे अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। अभी प्रभु देवा अपनी फिल्म abcd 2 की शूटिंग पूरी कर चुके है, यह फिल्म abcd का सीक्वल है। फिल्म में प्रभु के आलावा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed