फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   birthday special akshaye khanna know about facts

Akshaye Khanna Birthday: आज भी सिर्फ इस वजह से सिंगल हैं अक्षय खन्ना, 27 साल बड़ी राजनेता को भी करना चाहते थे डेट

Mon, 28 Mar 2022 09:24 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Mar 2022 09:24 AM IST
विज्ञापन
birthday special akshaye khanna know about facts
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं में गिना जाता है। अक्षय बॉलीवुड के दिग्गज और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। उन्होंने रेस, दिल चाहता है, हंगामा, ताल और हलचल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार अक्षय सेक्शन 375 में नजर आए थे। वह अपने अभिनय की बदौलत कई फिल्मफेयर और आइफा अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुके हैं। 28 मार्च को अक्षय का जन्मदिन है। इस साल वह 47 साल के होने वाले हैं। अक्षय के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं।

विज्ञापन

अक्षय खन्ना ने फिल्म 'हिमालय पुत्र' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई, लेकिन इसके बाद उन्हें तमाम फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। इसके बाद वह बॉर्डर फिल्म में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के लिए अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का भी अवार्ड मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

birthday special akshaye khanna know about facts
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय खन्ना के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड की 2-3 अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की। यहां तक कि बॉलीवुड की फेमस फैमिली कपूर खानदान में करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर उनकी शादी अक्षय खन्ना से करना चाहते थे। हालांकि बाद में करिश्मा की मां बबीता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया।

विज्ञापन

अक्षय खन्ना का नाम भले ही कई अभिनेत्रियों से जुड़ा हो लेकिन उन्होंने कभी भी खुलकर बात नहीं की। अक्षय खन्ना ने एक बार सिमी गरेवाल के चैट शो में खुलासा किया था कि वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को डेट करना चाहते थे। अक्षय ने कहा था कि जयललिता के बारे में ऐसी बहुत सी बातें हैं जो उन्हें आकर्षित करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed