{"_id":"a76a9d63e098cba7999529545edc5959","slug":"bipasha-says-harman-and-i-are-a-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपाशा बसु ने घोषित की अपनी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिपाशा बसु ने घोषित की अपनी शादी
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Wed, 19 Feb 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी शादी घोषित कर दी है। कहीं ये जॉन अब्राहम को जवाब तो नहीं।
विज्ञापन
एक दिन पहले हरमन बवेजा ने कहा था कि वह बिपाशा बसु से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी कर लेंगे।
इस बार बारी बिपाशा की है। बिपाशा बसु ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर इसका जिक्र किया है।
बिपाशा ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है। अब मैं शादी करने जा रही हूं। उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की है।
बिपाशा के अचानक शादी की घोषणा से लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि कहीं बिपाशा ने अपने पूर्व प्रेमी जॉन अब्राहम को जवाब तो नहीं दिया है।
मालूम हो कि बिपाशा और जॉन लगभग 9 साल तक एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहें हैं। इसके बाद पिछले साल यह रिश्ता टूट गया।
इसके बाद जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल के साथ डेंटिंग की। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद जॉन और प्रिया ने शादी कर ली।
इधर जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा का नाम डिनो मॉरिया और हरमन बवेजा के साथ जुड़ा। अब दोनों तरफ से यह साफ हो गया है कि बिपाशा और हरमन शादी करने जा रहे हैं।