फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bipasha Base hadn't worked with 3 Khans till now!

तीनों खान के साथ काम नहीं करेंगी बिपाशा?

Thu, 08 Jan 2015 04:32 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Base hadn't worked with 3 Khans till now!

बिपाशा बासु का फ़िल्मी करियर एक दशक से ज़्यादा पुराना हो चुका है लेकिन उन्हें बॉलीवुड के टॉप तीन ख़ान यानी आमिर, शाहरुख़ और सलमान के साथ काम करने का मौक़ा लगभग ना के बराबर मिला।

विज्ञापन


अपनी आने वाली फ़िल्म 'अलोन' के सिलसिले में बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मैंने कभी बड़े स्टार्स देखकर नहीं बल्कि अपना रोल देखकर फ़िल्में की हैं। कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने आमिर, सलमान या शाहरुख़ के साथ एक-दो फ़िल्में की और ग़ायब हो गईं।
विज्ञापन


उन्होंने याद दिलाते हुए कहा, "मेरे साथ ही ग्रेसी सिंह की एंट्री हुई थी। उन्होंने लगान जैसी मार्डन क्लासिक में आमिर ख़ान के अपोज़िट फ़िल्मों में शुरुआत की थी। आज उनका क्या हुआ? जबकि मैं तो अब तक काम कर रही हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

नए अभिनेताओं के साथ काम कर रहीं बिपाशा

Bipasha Base hadn't worked with 3 Khans till now!

बिपाशा करियर के उस मोड़ पर हैं जब उनके पास बड़े बैनर की फ़िल्में नहीं है। वो शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'अलोन' में करण सिंह ग्रोवर जैसे नए कलाकार के साथ काम कर रहीं हैं।

बिपाशा अपनी आने वाली फ़िल्मों से ख़ुश हैं। बिपाशा के मुताबिक़, "मुझे इस उम्र में कॉलेज की लड़की का रोल तो सूट करेगा नहीं। इसलिए मैं जान-बूझकर ऐसी फ़िल्में चुनती हूं।" इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल गुज़ारना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है।

वो कहती हैं, "एक हीरोइऩ के लिए इतने लंबे समय तक टिकना बड़ा मुश्किल होता है। मुझे इंडस्ट्री का ज़्यादा सहयोग भी नहीं मिला लेकिन मैं ख़ुश हूं। अपनी बहनों के लिए मैं रोल मॉडल हूं।"

अभी शादी नहीं करना चाहती बिपाशा

Bipasha Base hadn't worked with 3 Khans till now!

बिपाशा अभी अपनी शादी को बेपरवाह हैं। बातचीत के दौरान जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शादी की बात को टाल दिया। बल्कि पिछले साल आई अपनी फिल्म हमशक्ल्स को लेकर बताया कि "मैं उसके डाइरक्टर साजिद के साथ कभी काम नहीं करना चाहूंगी क्योंकि मुझे उनका काम पसंद नहीं है।" बिपाशा से जब उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो वो इसे टाल गईं।

पिछले साल उनकी, निर्देशक साजिद ख़ान के साथ अनबन हो गई थी। लेकिन फिल्म रिलीज़ से पहले उन्होंने अपने आपको फ़िल्म से अलग कर लिया था और उसके प्रमोशन में भी नज़र नहीं आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed