ब्वॉयफ्रेंड के संग रिश्तों पर बिपाशा ने तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों से मीडिया में बिपाशा बसु और हरमन बवेजा के बीच ब्रेकअप की खबरें चल रही थीं। कहा जा रहा था कि हरमन का परिवार बिपाशा के बर्ताव से खुश नहीं है। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि इनकी शादी के खटाई में पड़ जाने की बात सामने आई थी।
अब बिपाशा बसु और हरमन बावेजा ने अपने ब्रेक-अप की खबरों को दरकिनार करते हुए एक साझा बयान जारी किया है। दोनों ने इस बयान में उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। कहा गया है कि कृपया उनकी निजी जिंदगी को सनसनी न बनाएं।
बेवफाई की थीं खबरें
बयान में दोनों ने इस बात को स्वीकार्य किया है कि उनके बीच कुछ बातों पर मतभेद थे लेकिन जो खबरें फैलाई जा रही हैं वह पूरी तरह से बकवास हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने रिश्ते में गरिमा बनाए रखी है और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
हम नहीं चाहते कि लोग हमारे बारे में बेवजह की खबरें फैलाएं। हम साथ रहें या न रहें, हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वो हमारी निजता का सम्मान करे।
क्या था विवाद
कुछ समय पहले यह खबरें आ रहीं थीं कि बिपाशा हरमन के रवैये से बहुत नाराज हैं और खुद को इस रिश्ते में छला हुआ महसूस कर रही हैं। उन्हें लगता है कि रिश्ते को लेकर वह ईमानदार नहीं है। बीते कुछ समय से हरमन और एक विदेशी मॉडल, ओलेगा की नजदीकियों की चर्चा ने बिपाशा के मन में संदेह के बीज डाल दिए हैं।
इधर यह भी कहा जा रहा था कि इन दिनों बिपाशा अपनी आने वाली फिल्म ‘अलोन’ के हीरो करन सिंह ग्रोवर के कुछ ज्यादा नजदीक हो गई हैं। हालांकि बिपाशा ऐसी किसी बात को नकारती रही हैं, लेकिन हरमन के परिवार को वह कैसे समझा सकती हैं।