फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bold Scenes og Bipasha Basu in Alone Movie

प्रेमी के लिए बिपाशा ने किए चुंबन और बेडरूम सीन

Thu, 11 Dec 2014 03:58 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
Bold Scenes og Bipasha Basu in Alone Movie

हॉट और सेक्सी बिपाशा पर्दे पर वापस लौट आई हैं। फिल्म ‘अलोन’ का ट्रेलर में देख कर उनके फैन खुश हैं। फिल्म के हीरो करन सिंह ग्रोवर के संग उनकी नजदीकियां भी सुर्खियों में हैं। यह खबरें फिल्म में लोगों की दिलचस्पी पैदा करने का काम करेंगी।

विज्ञापन


मंगलवार को मुंबई में बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर जब मीडिया से रू-ब-रू हुए तो हर कोई यही जानना चाहता था कि दोनों के बीच क्या चल रहा है? बिपाशा और करन अपनी फिल्म ‘अलोन’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आए थे और उनकी जोड़ी खूबसूरत लग रही थी।
विज्ञापन


ऐसे में स्वाभाविक था कि लोग उनसे यह जानने की कोशिश करें कि क्या वे एक-दूसरे के करीब आ चुके हैं? बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चा हो रही है लेकिन यह पहला मौका था जब यह जोड़ी साथ-साथ किसी मंच पर मीडिया के सामने थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह भी थी कि मंगलवार की सुबह ही मीडिया में करन सिंह ग्रोवर के अपनी पत्नी जेनिफर विनगेट से तलाक से जुड़ी खबरें प्रकाशित हुई थीं। सवाल यह भी था कि क्या फिल्म के प्रमोशन को देखते हुए करन ने इस खबर को सार्वजनिक किया।

नाम जुड़ रहा है बिपाशा से

Bold Scenes og Bipasha Basu in Alone Movie

अटकलें थीं कि टीवी के लवर बॉय माने जाने वाले करन फिल्मों में कदम रखने के साथ अपनी नई इमेज बनाना चाहते हैं। अतः उन्होंने अपनी फैन लड़कियों को यह संदेश दे दिया कि अब वह अकेले हैं। सोमवार की रात को उन्होंने ट्विटर पर जेनिफर से अलगाव और तलाक की घोषणा की थी।

दोनों पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं। जब मीडिया ने करन से पत्नी से अलगाव और बिपाशा से नाम जुड़ने की खबरों पर सवाल किया तो वह बोले, ‘मुझे आप लोगों की आवाज नहीं आ रही है।’ परंतु ज्यादा जोर देने पर उन्होंने कहा कि मुझे कहना था वह ट्विटर पर कह चुका हूं।

मैं चाहता हूं कि आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। उल्लेखनीय है कि करन की दो शादियां नाकाम साबित हुई हैं। उनसे पूछा गया कि क्या अब भी आपका विवाह संस्था में विश्वास है तो वह बोले, ‘हां, बिल्कुल मेरा इसमें भरोसा है।’ जेनिफर विनगेट भी अगले साल बॉलीवुड में ऐक्टिंग की पारी शुरू कर रही हैं, इस संबंध में पूछे गए सवाल पर करन ने कहा कि वह उन्हें जरूर शुभकामनाएं देंगे।

अंग प्रदर्शन वाली है यह फिल्म

Bold Scenes og Bipasha Basu in Alone Movie

उल्लेखनीय है कि करीब महीने भर बिपाशा और हरमन बावेजा के बीच अलगाव की खबरें भी मीडिया में आ रही हैं। कहा जा रहा था कि दोनों के अलगाव का कारण करन सिंह ग्रोवर हैं। जब बिपाशा से यह सवाल पूछा कि क्या वह ‘सिंगल’ हैं? उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहती हूं कि जब तक शादी नहीं कर लेती ‘सिंगल’ हूं।

 क्या वह करन के कारण हरमन से अलग हुई हैं तो इस पर बिपाशा ने साफगोई से कहा कि हम लोगों ने बहुत मेहनत से इस फिल्म में काम किया है और बेहतर होगा कि हम लोग इस पर ही बात करें। बिपाशा ने कहा कि निजी जिंदगी यहां पर बात करने के मुद्दा नहीं है। इसके लिए कोई और मंच ढूंढना पड़ेगा।

जब यह सवाल किया गया कि क्या उनके रिश्ते इसलिए अंजाम तक नहीं पहुंचते कि वह ‘कमिटमेंट’ करन से डरती हैं तो वह थोड़ी असहज हो गईं। उन्होंने कहा, ‘आप अपने शब्द मेरे मुंह से न कहलावाएं और नई-नई बातों से न उलझाएं।’ बिपाशा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘सब जानते हैं कि मैं बहुत ही शिद्दत से रिश्तों को निभाती हूं।’

तुलना हुई जॉन से

Bold Scenes og Bipasha Basu in Alone Movie

बिपाशा से यह भी पूछा गया कि उन्होंने जॉन अब्राहम से लेकर डिनो मोरिया और अब करन सिंह ग्रोवर जैसे हॉट ऐक्टरों के साथ स्क्रीन पर काम किया है। वह हॉट रैंकिंग में डिनो और जॉन के मुकाबले करन को दस में से कितने नंबर देंगी? बिपाशा ने कहा, ‘पूरे दस।’ ऐसा क्या खास है करन में? इस पर बिपाशा बोलीं, ‘मैंने उन दोनों को भी दस में से दस दिए थे।’

उल्लेखनीय है कि अलोन में बिपाशा और करन की जोड़ी काफी सेक्सी लग रही है। दोनों पर कुछ अंतरंग दृश्य भी फिल्माए गए हैं। इनकी झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है। वास्तव में जिन दर्शकों को लंबे समय से पर्दे पर हॉट और सेक्सी बिपाशा का इंतजार था, उनकी मुराद अब पूरी होगी।

बिपाशा ने न केवल बिंदास अंदाज में अंग प्रदर्शन किया है बल्कि करन के साथ चुंबन और अंतरंग दृश्यों में भी वह बहुत सहज दिख रही हैं। असल में, फिल्म की शूटिंग के दौरान करन-बिपाशा पर फिल्माए इन्हीं दृश्यों के बाद से दोनों की नजदीकियों की खबरें थीं। इस बीच दोनों ही अपने पार्टनरों से अलग हो गए। हालांकि दोनों ही ‘लिंक-अप’ पर चुप्पी साधे हैं, परंतु इतना जरूर है कि अगले साल जनवरी में दर्शकों को एक नई हॉट जोड़ी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed