फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Biopic on ex-up chief minister Mulayam Singh Yadav

मुलायम सिंह पर फिल्म तय, जानिए कौन होगा हीरो

Wed, 12 Aug 2015 01:30 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
Biopic on ex-up chief minister Mulayam Singh Yadav

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर फिल्म की घोषणा के बाद अब एक और राजनेता की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। ये हैं उत्तर प्रदेश के खांटी नेता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव। जल्दी ही मुलायम की जिंदगी पर्दे पर दिखेगी।

विज्ञापन


अभिनेता राहुल बोस मुलायम सिंह के रोल में दिखेंगे। विवेक दीक्षित इस फिल्म के प्रोजेक्ट को संभालेंगे। माना जा रहा है कि काफी दिनों से मुलायम की जिंदगी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन मुलायम की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


अब मुलायम की ओर से फिल्म के लिए इजाजत मिल गई है। साथ ही मुलायम सिंह यादव के दफ्तर से भी इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है। मुलायम की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म का नाम 'नेताजी' होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीरूद्दीन शाह बनेंगे राम मनोहर लोहिया

Biopic on ex-up chief minister Mulayam Singh Yadav

मिड डे में छपी खबर के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और कलाकारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। फिल्म में मुलायम के राजनैतिक गुरू राम मनोहर लोहिया के रोल के लिए नसीरुद्दीन शाह का नाम तय माना जा रहा है।

प्रोड्यूसर विवेक दीक्षित इस प्रोजेक्ट को संभाल रहे हैं। उनके साथ संदीप शुक्ला और सर्वजीत सिंह भी होंगे। एक या दो दिन में इस बायोपिक को लेकर लखनऊ में घोषणा की जाएगी। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और यूपी के मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। शिवपाल ही फिल्म की शूटिंग के शिरू होने की घोषणा करेंगे।

दिखेगा गांव के मास्टर जी से मुख्यमंत्री तक का सफर

Biopic on ex-up chief minister Mulayam Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव की जिंदगी पर बनने वाली इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे इटावा के सैफई गांव का रहने वाला एक अध्यापक मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा। इसमें बताया जाएगा कि किस तरह वो एक गांव से आकर भारतीय राजनीति के शीर्षस्थ नेताओं में शामिल हुए।

मुलायम सिंह यादव समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया से प्रेरित होकर राजनीति में आए। वो 1967 में पहला बार विधानसभा में गए। इमरजेंसी के दोरान भी मुलायम खासे सक्रिय रहे। माना जा रहा है कि ये सब फिल्म में भी दिखेगा। मुलायम 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed