Sonu Sood: बिहार की लड़की के लिए मददगार बने सोनू सूद, कहा- एक पैर पर नहीं अब दोनों पैरों पर जाओगी स्कूल
बिहार की एक दस साल की लड़की की कहानी लोगों का दिल जीत रही है। वह रोजाना अपने एक पैर पर चलकर पैदल स्कूल जाती थी। अब सोनू सूद ने बच्ची की मदद करने का फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना लॉकडाउन के समय से ही अभिनेता सोनू सूद लोगों के लिए मदद कर्ता के रूप में उभरे और इसके बाद से वह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने फाउंडेशन की स्थापना भी की है। फिलहाल इस समय बिहार की लड़की की कहानी हर किसी का दिल जीत रही है, क्योंकि यह छोटी सी बच्ची रोज अपने एक पैर से रोजाना पैदल चलकर स्कूल जाती है। शिक्षा के प्रति बच्ची के जुनून के लिए लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं अभिनेता सोनू सूद ने भी बच्ची की मदद करने का फैसला किया है और उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया है।
कहा दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया
अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, "अब यह अपने एक नहीं दोनों पैरों पर कूद कर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया। फिलहाल इसके अलावा अभिनेता ने आगे स्पष्ट तरीके से कुछ नहीं लिखा है, लेकिन उनके ट्वीट को देखने से लग रहा है कि वह कृत्रिम पैर लगवाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि इसके अलावा कई राजनेताओं ने भी ट्वीट किए हैं और जमुई के डीएम के द्वारा बच्ची के ट्राइसाइकिल भी दी गई है। इसके अलावा अन्य संस्थाएं भी बच्ची की मदद और इलाज का आश्वासन दे रही हैं।
अपकमिंग फिल्म
बात करें वर्क फ्रंट की तो सोनू सूद हाल ही में फिल्म 'आचार्य' में दिखाई दिए थे। फिल्म में अभिनेता रामचरण और चिरंजीवी मुख्य भूमिकाओं में थे, हालांकि फिल्म को दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज में भी दिखाई देने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में सोनू सूद चंदबरदाई के किरदार में दिखाई देंगे।