Abhishek Malhaan: 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट करेंगे अभिषेक मल्हान! 'फुकरा इंसान' ने खुद सच्चाई से कराया रूबरू
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आए 'फुकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक मल्हान रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट कर सकते हैं। जब अभिषेक से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने क्या कुछ कहा आइए उस बारे में आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आए 'फुकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक मल्हान रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट कर सकते हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई तो फैंस खुशी के मारे झूम उठे। जब अभिषेक से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने क्या कुछ कहा आइए उस बारे में आपको बताते हैं।
अभिषेक का जिया शंकर के साथ नया गाना 'जुदाइयां' रिलीज होने वाला है। इस गाने के लिए वह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच उनके 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट करने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में अपनी मां के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक व्लॉग में उन्होंने उन अफवाहों पर रिएक्ट किया, जिसमें कहा जा रहा है कि वो 'लॉक अप सीजन 2' को होस्ट करेंगे। उन्होंने कहा, 'रिएलिटी टीवी शो होस्ट करने का ऑफर आया है।' इसके बाद वो अपनी मम्मी से पूछते हैं, 'मम्मी, क्या आपको लगता है कि मैं होस्ट कर सकता हूं?'
अपने इस व्लॉग में अभिषेक और उनकी मां काफी बातचीत करते हैं। अभिषेक कहते हैं कि मैं बता दूं कि 'लॉक अप' तो अभी हो भी रहा है या नहीं हो रहा, अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है। तो 'लॉक अप' की होस्टिंग का ऑफर मुझे नहीं आया। मुझे एक ऐसे शो का ऑफर आया है, जिसका इंडिया में उसका फर्स्ट सीजन आने वाला है। ये एक अलग ही कॉन्सेप्ट है और मैं खुलासा नहीं कर सकता हूं। लेकिन अगर कमर्शियल्स मैच होते हैं और लगता है कि करना चाहिए। क्योंकि अभी देखो मेरा मन बन रहा है तो मैं हां करूंगा।'
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में अभिषेक मल्हन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बिग बॉस के घर में उन्होंने बेहतरीन ढंग से प्रदर्शन किया। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फर्स्ट रनर-अप रहे। जिया शंकर के साथ अभिषेक का नया गाना 'जुदाइयां' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान ने मलयालम सिनेमा में काम करने की जताई इच्छा, इस एक्टर संग साझा करना चाहते हैं स्क्रीन