Bigg Boss OTT 2: 'भाईजान को डिस्प्रिन की जरूरत पड़ेगी', एविक्ट हुए पुनीत कुमार ने सलमान खान के लिए कही यह बात
कॉमेडियन पुनीत कुमार, जिन्हें लॉर्ड पुनीत सुपरस्टार के नाम से भी जाना जाता है उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। यह फैसला शनिवार को शो शुरू होने के महज 12 घंटे बाद आया। उन्होंने अपनी हरकतों की वजह से पहले ही दिन सभी घरवालों के नाक में दम कर दिया था। और साथ ही शो में जाने से पहले सलमान खान को भी चेतावनी दी थी।
विस्तार
पुनीत को एविक्ट करने का सबसे बड़ा कारण उनका सभी घरवालों को इरिटेट करना था। कभी वह अपने सिर पर फिनायल डाल रहे थे तो कभी मुंह पर टूथपेस्ट लगा रहे थे। उनकी घरवालों के साथ भी काफी बहस हुई। बार-बार बिग बॉस के समझाने और धमकी देने के बावजूद पुनीत नहीं माने और अपनी मनमानी की। फिर बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि क्या वह पुनीत के साथ एडजस्ट कर सकते हैं या नहीं। इस पर ज्यादातर घरवालों ने 'न' में जवाब दिया और पुनीत को बाहर जाना पड़ा।
पुनीत ने सलमान खान को दी थी ये सलाह
अपने फनी वीडियोज के लिए मशहूर कॉमेडियन पुनीत कुमार ने शो में जाने से पहले ही सभी के सिर में दर्द करने का मन बना लिया था, खासकर सलमान खान को इरिटेट करने का। पुनीत ने शो में जाने से पहले एक इंटरव्यू में कहा कि जब भी सलमान खान उन्हें सुनेंगे, एक्टर को डिस्प्रिन की जरूरत पड़ेगी। पुनीत ने एक मीडिया संस्थान संग बातचीत में कहा था 'वे शो में एक ऐसे व्यक्ति के रूप में आने की कोशिश करते हैं, जो वे नहीं हैं। वे एक-दूसरे को गाली देते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं, लेकिन लोग मुझे किसी कारण से ही लॉर्ड कहते हैं। मैं एक ईमानदार इंसान हूं और मुझे यकीन है कि इन क्वालिटीज की वजह से फैंस मुझे वोट करेंगे'।
यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर-कृति सेनन की अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक