{"_id":"6711edc2716059c9430b1a38","slug":"bigg-boss-18-avinash-mishra-questioned-arfeen-khan-profession-sara-told-reason-to-shilpa-shirodkar-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हुआ बड़ा हंगामा, अविनाश ने किया अरफीन खान के प्रोफेशन पर सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हुआ बड़ा हंगामा, अविनाश ने किया अरफीन खान के प्रोफेशन पर सवाल
Fri, 18 Oct 2024 10:41 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:41 AM IST
सार
बिग बॉस 18 में घर का माहौल काफी गर्म और गुस्से से भरा है। इन दिनों बिग बॉस के घर में अविनाश मिश्रा और अरफीन खान के बीच झगड़ा हुआ, इसमें अविनाश ने अरफीन के प्रोशन को लेकर कुछ सवाल कर दिए। इस बीच घर वालों को खाने को लेकर भी लोगों को संघर्ष करते देखा गया।
विज्ञापन
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
विस्तार
बिग बॉस 18 का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। इस हफ्ते अविनाश मिश्रा का नाम नॉमिनेशन के लिए देने के बाद लोगों को बहुत ही गंदी लड़ाई और बहस को देखना पड़ा है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में लोगों को उनका धैर्य खोते देखा गया।
विज्ञापन
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
सारा ने बताया कैसे अरफीन ने चुना ये पेशा
अविनाश को भी इस दौरान अपना आपा खोते हुए लोगों ने देखा। उनको कहते सुना गया कि अरफिन खान को खुद माइंड कोचिंग की जरूरत है। इसके बाद अरफिन और अविनाश के बीच बहुत ही बड़ा झगड़ा भी हुआ। घर में सारा को शिल्पा शिरोडकर से बात करते हुए सुना गया। सारा ने कहा कि कैसे अरफीन को उनके जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद अपना ये पेशा चुनना पड़ा और जब लोग उनके पेशे पर सवाल उठाते हैं, तो उन्हें दुख होता है।

चुम के साथ भी अविनाश का हो गया झगड़ा
घर में रहते हुए सभी को अलग ही स्तर पर लड़ाई करते देखा गया। अरफीन खान के साथ ही अविनाश की चुम के साथ भी लड़ाई हुई। इसमें नायरा ने अविनाश को पीछे करते हुए लड़ाई रोकने की कोशिश की। सारी चीजें होने के बाद अविनाश को भी ईशा और एलिस दोनों ने अरफीन के पेशे पर उनके बयानों के लिए खरी-खोटी सुनाई।

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घर में खाने को लेकर परेशान हो रहे हैं प्रतिभागी
घर में खाने को लेकर हो रही परेशानी पर बिग बॉस ने प्रतिभागियों से कहा, बिग बॉस 18 में आने से पहले आपने कॉन्ट्रैक्ट में किंडरगार्टन के लिए अप्लाई किया था। इस घर में ऐसे ही रहना होता है। दरअसल, हर हफ्ते मिलने वाले राशन का मात्रा कम होने पर घरवालों ने ज्यादा राशन की मांग करते हुए कम राशन की आलोचना की। इस दौरान अविनाश ने अपना हिस्सा लेकर खाना खा लिया, जिसके बाद घर में झगड़े शुरू हो गए।