{"_id":"6711e4ec8070ab36ff04dd3d","slug":"ted-sarandos-netflix-co-ceo-ted-sarandos-statement-we-are-in-subscription-streaming-business-see-our-results-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ted Sarandos: नेटफ्लिक्स के सह सीईओ टेड सारंडोस का बयान, 'लोगों को फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ted Sarandos: नेटफ्लिक्स के सह सीईओ टेड सारंडोस का बयान, 'लोगों को फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता'
Fri, 18 Oct 2024 10:06 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:06 AM IST
सार
नेटफ्लिक्स के सह सीईओ टेड सारंडोस ने ओटीटी रिलीज फिल्मों और उनके बिजनेस को लेकर बात की है। टेड सारंडोस ने कहा कि ओटीटी रिलीज के कारण लोगों को अपनी पसंदीदा फिल्म देखने के लिए लंबे समय तक नहीं रुकना पड़ता है।
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेटफ्लिक्स के सह सीईओ टेड सारंडोस ने नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्मों और उनके बिजनेस को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'देखिए, मैं बस फिर से यह कहना चाहता हूं कि हम सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग व्यवसाय में हैं और आप इसका परिणाम देख सकते हैं। यह बहुत ही अच्छा व्यवसाय है। इस बिजनेस के जरिए हम कस्टमर्स के बड़े समूह और प्रशंसकों को आकर्षित करते हैं'।
विज्ञापन
संस्कृति से जुड़ी चीजों को कर सकते हैं शामिल
टेड सारंडोस से पूछा गया कि क्या थिएट्रिकल रिलीज से पहले लोगों की संस्कृति को समझना और बदलना संभव है। इसका जवाब टेड सारंडोस ने दिया। उन्होंने कहा, इस सवाल के लिए फिर से धन्यवाद। जवाब दिया कि मुझे यकीन है कि हम इससे लोगों की भावनाओं पर काम कर सकते हैं। साथ ही वर्तमान में चल रही संस्कृति से जुड़ी चीजों को भी इसमें शामिल कर सकते हैं।

Gina Carano: जीना करानो ने डिज्नी पर लगाए आरोप, अगले साल शुरू होगा मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
लोगों को नहीं करना पड़ता है इंतजार
उन्होंने कहा, 'हमारे टॉप 10 फिल्म जिनका नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होता है और दुनिया में सबसे ज्यादा देखने वाली फिल्मों को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। हमें विश्वास है कि इसके जरिए लोगों को इन फिल्मों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है। लोगों को महीनों तक नहीं रुकना पड़ता है, ये हमारी वैल्यू को बढ़ाता है। हम फिल्म निर्माताओं को इस प्लेटफॉर्म पर लेकर आते हैं। इसके साथ ही हम उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने में भी मदद करते हैं'।

ओटीटी पर फिल्म रिलीज का होता है फायदा
टेड सारंडोस ने कहा, ओटीटी पर फिल्म रिलीज का फायदा होता है। उन्होंने कहा, 'ये नौ बेस्ट फिल्मों में से एक हो सकती हैं या उन शीर्ष 10 फिल्मों में से कोई भी हो सकती है जो अरबों डॉलर की बॉक्स ऑफिस फिल्मों जितनी बड़ी हैं'।

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घर में वीडियो देखने का किया था विरोध
सारंडोस ने मौजूदा दौर में ओटीटी के माध्यम से घर में फिल्में देखने को लेकर एक बातचीत के दौरान कहा, "याद कीजिए कैसे हर किसी ने घर में वीडियो देखने का विरोध किया था। कई दशकों तक स्टूडियोज फिल्मों को टीवी पर दिखाने की अनुमति नहीं देते थे। मनोरंजन में जितनी बार भी तरक्की हुई है, उसके लिए संघर्ष करना पड़ा है और इससे आखिरकार कारोबार में बढ़ोतरी ही हुई है"।