फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 16 not sajid khan but abdu rozik gets eliminated from Salman Khan show fans are upset

Bigg Boss 16: क्या ‘बिग बॉस’ से खत्म हुआ ‘छोटे भाईजान’ का सफर? प्रोमो में अब्दू को रोते देख फैंस हुए निराश

Sat, 17 Dec 2022 10:00 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 17 Dec 2022 10:00 AM IST
सार

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक के घर से निकलने की खबर घरवालों को देते दिख रहे हैं। अब्दू के घर से बेघर होने की खबर से फैंस शॉक्ड में है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 not sajid khan but abdu rozik gets eliminated from Salman Khan show fans are upset
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' जब शुरू हुआ है तब से ही लाइमलाइट में बना हुआ है। शो में आए दिन कुछ नया देखने को मिलता है, तो वहीं इस बार वीकएंड पर शो में कंटेस्टेंट के साथ धमाल मचाने के लिए रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी आए। दोनों अपनी फिल्म 'सर्कस' का प्रमोशन करने के लिए शो में आए थे। इस दौरान दोनों ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। इसी बीच शुक्रवार के वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने अपने चहेते अब्दू रोजिक को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 
विज्ञापन

हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस अब्दू रोजिक के घर से बाहर निकलने का फरमान घरवालों को सुनाते हुए हुए दिखा दे रहे हैं। यह सुनते ही सभी शॉक्ड और इमोशनल हो जाते हैं और खुद अब्दू भी अपने दोस्तों से गले लगकर फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि अब्दू के शो से बाहर जाने की सच्चाई शो ऑनएयर होने के बाद ही सामने आएगी। वहीं, प्रोमो देखने के बाद सोशल मीडिया पर अब्दू के फैंस काफी निराश हैं। वे शो मेकर्स को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं और अब्दू को शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान ने शुक्रवार का वार में साजिद खान की भी जमकर क्लास लगाई। भाईजान ने साजिद कि फटकार लगाते हुए कहा, 'आपका यह मजाक सही नहीं था।' दरअसल, निमृत कौर के जन्मदिन पर साजिद खान ने अब्दू रोजिक के पीठ पर कुछ गलत शब्द लिख दिया था, जिस देख सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, अब हर यह कोई जानने के लिए काफी बेताब है की आखिर क्यों बिग बॉस ने अपने अब्दू को शो से बाहर क्यों किया? अब ये तो शो के टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें:  जेब में सिर्फ 400 रुपये लेकर मुंबई आए थे सुरेश ओबरॉय, अभिनेता का पाकिस्तान से है खास कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed