फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 15 Rhea Chakraborty will not be seen in the show know why

बिग बॉस 15: शो में नजर नहीं आएंगी रिया चक्रवर्ती, इस वजह से ठुकराया ऑफर

Thu, 30 Sep 2021 01:48 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 30 Sep 2021 01:48 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 में नजर नहीं आयेंगी। उन्होंने बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया है। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 सीजन में हिस्सा लेंगी। लेकिन, अब यह साफ हो गया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगी।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rhea Chakraborty will not be seen in the show know why
सलमान खान, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 में नजर नहीं आयेंगी। उन्होंने बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया है। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 सीजन में हिस्सा लेंगी। लेकिन, अब यह साफ हो गया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। इसस पहले ऐसी खबरें थी कि इस शो के मेकर्स रिया को 'बिग बॉस 15' में लेने के लिए हर तरह से प्रयास कर रहे हैं। यहां तक की यह भी कहा गया था कि उन्हें इस शो के लिए 35 लाख रुपये प्रति हफ्ते के हिसाब से मोटी फीस भी ऑफर की गई है। लेकिन, अब कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती बिग बॉस के अलगे सीजन का हिस्सा नहीं होंगी, उन्होंने इस शो का ऑफर ठुकरा दिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं। वो फिर से काम पर लौटना चाहती हैं और बॉलीवुड के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मो में भी काम तलाश रही हैं। फिल्मों में काम के सिलसिले में रिया चक्रवर्ती प्रोड्यूसरों से मिल रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले तक रिया चक्रवर्ती के बिग बॉस 15 में शामिल होने की सुर्खियां जोरों-शोर पर थी। यह भी कहा जा रहा था कि उनको शो के मेकर्स हर हाल में बिग बॉस के अगले सीजन में लेना चाहते हैं और वो भी शो का हिस्सा बन रही हैं। 
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थी।उन्हें सुशांत की मौत को लेकर लगातार निशाने पर लिया गया था। जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी उस वक्त रिया और सुशांत रिलेशनशिप में थे। बिग बॉस का अगला सीजन 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। हालांकि, अभी शो में शामिल होने वाले सभी प्रतियोगियों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश, अकासा सिंह, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, करन कुंद्रा, ईशान सहगल और सिंबा नागपाल नजर आएंगे। हालांकि, बाकी प्रतियोगियों के नाम का खुलासा शो के होस्ट सलमान खान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed