फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   R Madhavan celebrates Sunita Williams safe return to Earth after historic space mission Actor shares post

R Madhavan: 'हमारी प्रार्थनाएं कुबूल हुईं..', जानिए एक्टर आर. माधवन ने जताई किस बात की खुशी

Wed, 19 Mar 2025 10:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Mar 2025 10:22 AM IST
सार

R Madhavan: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर सुरक्षित वापसी का जश्न दुनियाभर में मनाया जा रहा है। अभिनेता आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई है।

विज्ञापन
R Madhavan celebrates Sunita Williams safe return to Earth after historic space mission Actor shares post
आर माधवन. सुनीता विलियम्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे इन अंतरिक्ष यात्रियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उनका स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक फ्लोरिडा के समुद्री तट पर उतर गया। सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी पर अभिनेता आर. माधवन ने खुशी जताते हुए पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar: कबड्डी विश्व कप 2025 पर चढ़ा सलमान खान की 'सिकंदर' का खुमार, निर्माताओं ने किया बड़ा एलान

विज्ञापन

R Madhavan celebrates Sunita Williams safe return to Earth after historic space mission Actor shares post
सुनीता विलियम्स - फोटो : इंस्टाग्राम

आर. माधवन ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित तरीके से धरती पर उतर चुका है। भारतीय समयानुसार, लैंडिंग बुधवार तड़के हुई। इस खबर पर दुनियाभर में खुशी मनाई जा रही है। भारत की बेटी सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर अभिनेता आर. माधवन ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि आखिर दुआएं कुबूल हुईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

'सुरक्षित और मुस्कुराते देख सुकून मिला'
आर. माधवन ने लिखा है, 'पृथ्वी पर वापसी पर स्वागत है हमारी प्यारी सुनीता विलियम्स। आखिर हमारी प्रार्थनाएं स्वीकार हुईं। आपको सुरक्षित और मुस्कुराते हुए देखकर सुकून मिला और बहुत अच्छा लग रहा है। अंतरिक्ष में 260 से अधिक अनिश्चित दिनों के बाद आपकी वापसी, यह सब ईश्वर की कृपा है। लाखों लोगों की दुआएं कुबूल हुई हैं। पूरे क्रू में सभी ने बहुत बढ़िया काम किया। ईश्वर की कृपा बनी रहे'।

यह खबर भी पढ़ें:
Jaya Bachchan: अभिषेक बच्चन की फिल्म से पिता हुए खुश, लेकिन मां नहीं देखना चाहती अक्षय कुमार की ये फिल्म

विज्ञापन

नासा और मस्क ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर क्या कहा?
नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद आधिकारिक बयान में कहा, सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट चुके हैं। नासा ने कहा कि सभी यात्रियों की तबीयत ठीक है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। समुद्र से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए नासा ने कहा, कोस्ट गार्ड की टीम ने शानदार काम किया। सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी बधाई दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed