फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg boss 13 fame Shahnaaz Gill shared pictures in a black outfit fans said Sher Ki Sherni

Shehnaaz gill: शहनाज गिल ने तस्वीरें शेयर कर दिखाया अपना धाकड़ अंदाज, फैंस बोले- ‘शेर की शेरनी’

Tue, 01 Feb 2022 12:59 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 01 Feb 2022 12:59 AM IST
सार

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का स्वैग फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस शहनाज को शेरनी कह रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg boss 13 fame Shahnaaz Gill shared pictures in a black outfit fans said Sher Ki Sherni
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस 13 से जब शहनाज गिल आई थीं तब उनकी पॉपुलैरिटी पंजाब तक सीमित थी लेकिन आज के समय में उन्हें देश की शहनाज गिल कहा जाता है। हाल ही में, शहनाज गिल बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। यहां भी शहनाज ने अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने एक शानदार परफॉर्मेंस के साथ दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया। वहीं, बिग बॉस के बाद शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका धाकड़ अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Bigg boss 13 fame Shahnaaz Gill shared pictures in a black outfit fans said Sher Ki Sherni
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। इन तस्वीरों में शहनाज ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। इन तस्वीरों में शहनाज अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। हर तस्वीर में शहनाज का स्वैग फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इस वजह से फैंस शहनाज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि शहनाज ने इसी आउटफिट में बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में एक धाकड़ परफॉर्मेंस दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss 13 fame Shahnaaz Gill shared pictures in a black outfit fans said Sher Ki Sherni
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में ‘फायर’ का इमोजी लगाया है। वहीं, फैंस भी शहनाज की इन तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को शेरनी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शेर की शेरनी नाज।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इंडिया की नाज।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शेरनी।’ इसके अलावा कई यूजर्स ने शहनाज गिल को ‘क्वीन’ भी बताया है।   

विज्ञापन

Bigg boss 13 fame Shahnaaz Gill shared pictures in a black outfit fans said Sher Ki Sherni
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill

शहनाज गिल बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी पहने हुए पहुंची थीं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। पिंक कलर की साड़ी के साथ मैचिंग नेकलेस में शहनाज काफी खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपना लुक मेकअप और खुले बालों से कंप्लीट किया था। इन तस्वीरों को भी फैंस ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed