फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   big impact of 'karwachauth' festival in indian film

फिल्मों में छाया रहा है करवाचौथ

Fri, 02 Nov 2012 12:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Nov 2012 12:53 PM IST
विज्ञापन
big impact of 'karwachauth' festival in indian film

भारत के कुछ त्योहार हिंदी फिल्मों में खूब छाए रहे। कुछ त्योहार तो ऐसे हैं जो सिर्फ फिल्मों में ही दिखते हैं। मुख्य रूप से उत्तर भारत का त्योहार करवाचौथ यदि आज पूरे भारत में मनाया जा रहा है तो इसके पीछे हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों की बड़ी भूमिका है।

विज्ञापन


अलग-अलग दौर में फिल्मकारों ने करवाचौथ के दृश्यों को रोमांस के बड़े पैकेज के रूप में पेश किया है। रोमांटिक छवि वाले हीरो शाहरुख खान पर सबसे ज्यादा करवाचौथ के सीन फिल्माए गए हैं। समय के साथ फिल्मों के यह सीन भव्य होते चले गए। पेश है उनफिल्मों की झलक जिनमें करवाचौथ के दृश्य फिल्माए गए हैं।
विज्ञापन

 
हम आपके हैं कौनः
 
सूरज बड़ाताज्या की इस पारिवारिक फिल्म में संयुक्त परिवार के ताने-बाने को एक जश्न की तरह पेश किया गया था। सलमान खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया करवाचौथ का दृश्य हिंदी फिल्मों के रोमांटिक दृश्यों में से एक है। सलमान को पता ही नहीं होता है कि माधुरी उनके लिए व्रत रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगेः
 
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे फिल्म में वैसे तो कई रोमांटिक और इमोशनल दृश्य हैं पर छत पर करवाचौथ मनाते हुए फिल्माया गया यह दृश्य फिल्म का सबसे खास दृश्य बन पड़ाहै। शाहरुख खान और काजोल ने एक बेहतर भूमिका की थी। इसके बाद यही जोड़ी 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म में करवाचौथ मनाते हुए दिखी थी।  
 
हम दिल दे चुके सनमः
 
फिल्म में यह दृश्य अजय देवगन और ऐश्वर्या रॉय पर फिल्माया गया है। ऐश्वर्या, अजय देवगन की पत्नी तो बन चुकी होती हैं पर उनका दिल अभी भी अपने प्रेमी सलमान खान के लिए धड़क रहा होता है। करवाचौथ की इस पूजा के दौरान ऐश्वर्या के मन में भारी उपापोह दिखता है।

इश्क-विश्कः 

फिल्म में करवाचौथ का दृश्य एक मोड़ के रूप में आता है। हीरो का किरदार कर रहे शाहिद कपूर, नायिका अमृता राव से फ्लर्ट कर रहे होते हैं। जब शाहिद को इस बात का पता चलता है कि अमृता ने उनके लिए करवाचौथ का व्रत रखा है तो शाहिद की फीलिंग अचानक ही सॉफ्ट हो जाती हैं। यह दृश्य भी खूबसूरत दृश्य बन पड़ा है।
 
कभी खुशी कभी गमः
 
कभी खुशी कभी गम में करवाचौथ बड़े ही भव्य अंदाज में मनाया जाता है। एक साथ तीन फिल्मी जोड़िया इस खास सीन में दिखती हैं। अमिताभ-जया, शाहरुख-काजोल और रितिक-करीना पर करवाचौथ का यह दृश्य शूट किया गया।
 
विवाहः

सूरज बड़ाताज्या की फिल्म विवाह में भी करवाचौथ मनाया जाता है। शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी इस फिल्म में खूब पसंद की गई थी। करवाचौथ के इस दृश्य को खास
तरीके से फिल्माया गया है।
 
बीवी नंबर वनः
 
बीवी नंबर वन फिल्म में करवाचौथ का दृश्य कहानी का हिस्सा है। फिल्म के नायक सलमान खान, सुष्मिता सेन के साथ प्रेम की पींगे बढ़ा रहे होते हैं। उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली करिश्मा कपूर करवाचौथ का यह व्रत सलमान के लिए रखती हैं। इस दृश्य के बाद फिल्म की कहानी अलग मोड़ ले लेती है।

 
 बागबानः
 
रवि चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में यह दृश्य अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है। दोनों के बीच रोमांस दिखाने के कई दृश्यों में करवाचौथ का भी दृश्य बहुत खास बन पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed