अमिताभ की लिखी संवेदनशील चिट्ठी फिल्म प्रमोशन का हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानायक अमिताभ बच्चन के नातिन नव्या और पोती आराध्या को लिखे जिस पत्र को अति संवेदनशील कहा जा रहा था उसे अंतत: फिल्म पिंक के क्रिएटिव प्रोड्यूसर शुजीत सरकार ने प्रमोशन का हिस्सा मान लिया है। वैसे शुजीत कह रहे हैं कि यह ईमानदार प्रयास था।
इसके सकारात्मक पहलू देखें। फिल्मकार-ऐक्टर चाहते हैं कि शुक्रवार से रविवार तक पूरी लागत निकल आए। इसलिए तूफानी प्रमोशन के साथ तमाम पैंतरे आजमाते हैं। वीकेंड कलेक्शन के बाद निर्माता की भी दिलचस्पी फिल्म में अधिक नहीं बचती।
1991 में उदारीकरण और बाजारवाद ने फिल्म मार्केटिंग को बदला। 1995 में भट्ट कैंप की फिल्म क्रिमिनल के प्रमोशन के लिए मुंबई के अखबार के मुखपृष्ठ पर मनीषा कोइराला के मर्डर की खबर छपी। यह विज्ञापन था। बाद में और झूठ चले।
देव डी के इन्विटेशन कार्ड के संग कंडोम भी थे
फिल्म गर्दिश के वक्त जैकी श्रॉफ गिरफ्तार, बेवफा सनम के समय शिल्पा शिरोडकर की हत्या और डुप्लीकेट के सेट पर शाहरुख खान को गोली मारने की अफवाहें उड़ीं। ऐसे प्रमोशन से लोग नाराज हुए। तब नए फंडे आए।
निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने फिल्म अज्ञात के प्रमोशन में मुंबई में कुछ होर्डिंग्स पर लाशों की डमी लटकवा दी तो पुलिस में शिकायत हुई। लव सेक्स और धोखा के निमंत्रण पत्रों के साथ चाकुओं से गोदे खिलौने भेजे गए तो देव डी के इन्विटेशन कार्ड के संग कंडोम भी थे।
विद्या बालन ने कहानी के प्रमोशन के लिए मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म्स पर गर्भवती महिला बनकर पति को ढूंढा तो इस साल मस्तीजादे को सुर्ख बनाने ऐक्टर वीरदास का वीडियो क्लिप जारी हुआ, जिसमें वह सुबह-सुबह समुंदर किनारे लोगों के बीच न केवल नग्न दौड़ते दिखे बल्कि उन्होंने कंडोम भी पहना था।
ऐसे भी प्रमोशन
-सनी लियोनी की जिस्म-2 के प्रमोशन में उनके इनरवियर की ऑनलाइन नीलामी और रागिनी एमएमएस-2 का ट्रेलर एडल्ट वेबसाइटों पर लॉन्च।
-हॉरर फिल्म राज-3 के प्रमोशन के लिए बिपाशा बसु ने मुंबई के ऑटो ड्राइवरों को नींबू-मिर्ची बांटी।
-फिल्म दावत-ए-इश्क हैदराबादी लड़की, लखनवी लड़के की लव स्टोरी थी। निर्माता ने फूड यात्राएं निकालीं। लोगों को लगा फिल्म खान-पान पर है। नतीजा, फ्लॉप।