{"_id":"cf6001b2-7810-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"big-b-in-his-sasural-for-satyagraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन महीने ससुराल में रहेंगे अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब तीन महीने ससुराल में रहेंगे अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Feb 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में रहने का सुख सभी उठाना चाहते हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड के सुपरस्टार और शहंशाह भी कहां पीछे रहने वाले। अमिताभ बच्चन आने वाले तीन महीने अब ससुराल यानी कि भोपाल में ही रहेंगे। दरअसल वह यहां प्रकाश झा की नयी फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग के सिलसिले में यहां रुकेंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपने बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती के साथ यहां पहुंचे। भोपाल के लोगों ने इनका जबर्दस्त स्वागत किया। यहां पहुंचने के बाद अमिताभ बच्चन सपरिवार अपनी ससुराल गए। कुछ दिन रहने के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या यहां से लौट जाएंगे पर अमिताभ बच्चन तीन महीने यहां रहने वाले हैं।
विज्ञापन
यह पहला मौका है जब अमिताभ अपनी ससुराल बेटे और बहू के साथ गए हैं। प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की ज्यादातर शूटिंग भोपाल में होगी। 15 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अन्ना हजारे की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, करीना कपूर और मनोज बाजपेई हैं।
विज्ञापन