फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   big 4 films release this friday

इस शुक्रवार 4 फिल्में, चुनिए अपनी फिल्म

Mon, 03 Feb 2014 12:27 PM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
big 4 films release this friday

आमतौर पर फरवरी के महीने में कम फिल्में रिलीज होती है। इसकी सीधी वजह इस दौरान परीक्षा देने वाले छात्रों का फिल्मों में कम रुझान दिखाना माना जाता है। पर इस साल ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


फरवरी के पहले शुक्रवार को एक- दो नहीं बल्कि चार-चार फिल्में रिलीज हो रही हैं। हर फिल्म का टेस्ट अलग-अलग हैं। कॉमेडी से लेकर ऑफबीट सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस शुक्रवार बल्ले-बल्ले होने वाली है।

विज्ञापन

यह है सबसे बड़ी फिल्म

big 4 films release this friday

इस शुक्रवार रिलीज हो रहीं चार फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म हंसी तो फंसी है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में सिद्घार्थ कपूर के साथ परिणिती चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह दो अलग-अलग मिजाज के प्रेमियों के बीच प्रेम हो जाने की कहानी को दिखाती है। फिल्‍म में परिणिती का किरदार एक सनकी वैज्ञानिक का है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं।

शेखर सुमन आ रहे हैँ एक बार फिर

big 4 films release this friday

लंबे समय ‌से फिल्मों से कोई सीधा वास्ता न रखने वाले कलाकार और टीवी एंकर शेखर सुमन अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैँ। उनके निर्देशन में बनी फिल्‍म हार्टलेस में वह अपने बेटे को लांच कर रहे हैँ।

फिल्म के हीरो अध्ययन सुमन हैं। शेखर सुमन के मुताबिक यह फिल्म उनके पहले बेटे की मौत की स्थितियों पर बनाई गई है। मालूम हो कि शेखर के पहले बेटे की मौत एक आपरेशन के दौरान हो गई थी।

विज्ञापन

यह है एक द्घिअर्थी कॉमेडी फिल्म

big 4 films release this friday

एक द्घिअर्थी कॉमेडी फिल्‍म बबलू हैपी है भी इसी शुक्रवार को रिलीज होगी। नीला पांडेय निर्देशित इस फिल्म का पूरा ताना-बाना द्घिअर्थी कॉमेडी के इर्द-गिर्द बुना गया है।

फिल्‍म में सभी कलाकार नए हैं या फिर कुछ फिल्‍मों में छोटे रोल में नजर आ चुके हैं। फिल्म का वह ट्रेलर अभी से चर्चाओं में है जिसमें एक लड़की कंडोम देती हुई दिखायी जा रही है।

यह कुछ अलग मिजाज की फिल्म

big 4 films release this friday

एक और फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। 'या रब' नाम की इस फिल्म को कश्मीर और आतंकवाद की समस्‍या से जोड़कर दिखाया गया है। फिल्म के निर्देशक हसनैन हैदराबादवाला हैं।

फिल्‍म में आतंकवादा को मजहब से न जोड़कर दिखाने की अपील की गई है। फिल्म में एजाज खान और अखिलेंद्र मिश्रा की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म सिर्फ मल्टीप्लेक्सों में ही नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed