जानिए बॉक्स ऑफिस पर 'बिकनी का बाजार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकनी एक जमाने में फिल्म की कामयाबी का सुपर हिट फार्मूला था। लेकिन हाल के वर्षों में दर्शकों ने ऐसी फिल्मों को नकार दिया जिनमें नायिकाएं बिकनी पहन कर स्वीमिंग पूल या समुंदर में उतरीं।
इंटरनेट से आया खुलापन इसका एक महत्वपूर्ण कारण है। बिकनी हर दौर में लोकप्रिय रही है। बिकनी से फिल्म हिट हो या फ्लॉप यह अलग विषय है लेकिन इतना तय है जिस फिल्मी में एक्ट्रेस बिकनी पहनती है उसकी चर्चा फिल्म रिलीज से पहले हो जाती है।
बिकनी मतलब सफलता की गारंटी?
एक जमाने में हिट फिल्म की गारंटी माने जाने वाला बॉलीवुड का बिकनी फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल चित नजर आ रहा है। बड़े पर्दे पर एक के बाद एक कई जानी-मानी हीरोइनों ने बिकनी पहनी लेकिन दर्शकों ने फिर भी फिल्म को नकार दिया। इसका सबसे ताजा तरीन उदाहरण यशराज बैनर की फिल्म ‘बेवकूफियां’ है।
फिल्म में एक्ट्रेस सोनम कपूर बिकनी में नजर आईं थी। माना जा रहा था कि ये फिल्म कामयाब फिल्मों की श्रेणी में शुमार होगी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
सोनम के पिता अभिनेता अनिल कपूर ने उम्मीद जताई थी कि सोनम के बिकनी पहनने की वजह से फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी जिस पर खासा विवाद भी हुआ था।
पर इसे स्वीकार्य करने में अभी भी दिक्कत
सोनम ने पिता के इस बयान का बचाव करते हुए कहा मीडिया ने इसे जबर्दस्ती गढ़ा है। बिकनी पहनने के बारे में सोनम का कहना था कि यह मैंने खुद पहनी थी और इसके लिए मुझ पर डायरेक्टर या प्रोड्यूसर की ओर से किसी तरह का दबाव नहीं था। सोनम के ग्लैमरस बिकनी अवतार की चर्चा तो हुई लेकिन फिल्म को कामयाबी नहीं मिली।
बिकनी के मामले में हाल में सोनम से ज्यादा बुरा हाल सोहा अली खान का रहा। सोहा ने अपनी हालिया फिल्म ‘जो भी कारवाल्हो’ में बिकनी पहनी। सिर्फ यही नहीं इस फिल्म के प्रचार में भी सोहा के बिकनी वाले पोस्टर्स का सहारा लिया गया लेकिन फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई।
अलग ही रही है इसकी कहानी
बिकनी की एक और नाकामयाबी का किस्सा बॉलीवुड की क्वीन कही जा रही है कंगना रनौत से भी जुड़ा है। क्वीन में बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी को चौंका देने वाली कंगना ने अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर ‘रास्कल’ में अपने बिकनी अवतार से सबको चौंका दिया था लेकिन बड़े स्टार्स होने के बावजूद फिल्म सुपरफ्लॉप रही।
बॉलीवुड और बिकनी की इस कहानी में सबसे दिलचस्प बात ये है कि एक जमाने में बिकनी को कामयाबी की गारंटी माना जाता था। फिल्म दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा के बिकनी अवतार ने दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। बिकनी का फॉर्मूला बॉलीवुड में कई बार हिट हुआ है।
दर्शक नकारने भी लगे हैं
लेकिन फिलहाल दर्शकों का रुझान शायद बॉलीवुड बालाओं की बिकनी से हटकर कहानी पर केंद्रित हो गया है। दूसरा कारण इंटरनेट के साथ आई आजादी भी है। बीते कुछ वर्षों में अब्बास मुस्तन की फिल्म प्लेयर्स में बिपाशा बसु के बिकनी अवतार को दर्शकों ने नकारा दिया तो अक्षय कुमार स्टारर ब्लू में लारा दत्ता बिकनी पहनकर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं।
जिस्म और जैकपाॉट में बिकनी जिस्म और जैकपॉट में जबर्दस्त बिकनी प्रदर्शन के बाद भी सनी लियोनी के ये फिल्में कुछ चमत्कार नहीं कर सकीं।
खास बात ये है कि ब्लू बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में से एक थी लेकिन फिर भी इस फिल्म का नाम बॉक्स ऑफिस की नाकामयाब फिल्मों की फेहरिस्त में जुड़ गया। बिकनी के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रहने वाली फिल्मों में कुछ और बड़ी हीरोईनों का जिक्र जरूरी है। इसमें यशराज फिल्म्स की रानी मुखर्जी स्टारर दिल बोले हड़िप्पा का नाम खास है।
इस फिल्म में रानी मुखर्जी बिकनी के साथ नए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं थीं लेकिन दर्शकों के दिल तक पहुंचने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुईं।
करीना की बिकनी फ्लॉप
बिकनी और असफलता की एक और कहानी करीना कपूर से भी जुड़ी है। सैफ अली खान और अक्षय के साथ करीना यशराज की फिल्म टशन में बिकनी में आईं थीं। करीना के जीरो फिगर और बिकनी के कांबिनेशन ने बॉलीवुड में सनसनी फैला दी थी लेकिन इतना सब होने के बावजूद फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।
बिकनी पहनकर भी फ्लॉप का मुंह देखने वाली हीरोइनों की कतार में श्रुति हासन, मिनिषा लांबा और अमृता राव का नाम भी शामिल है। श्रुति हासन संजय दत्त और इमरान खान स्टारर फिल्म में लक ने बिकनी में नजर आईं थीं लेकिन यहां उनका लक उन्हें धोखा दे गया। मिनिषा लंबा ने किडनैप में बिकनी पहनी लेकिन फिल्म कुछ भी कमाल नहीं कर सकी।
विवाह जैसी फिल्मों में शुद्ध भारतीय लड़की का किरदार निभाने वाली अमृता राव ने फिल्म शार्टकट में बिकनी पहनी लेकिन फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। अब दर्शक फिर से कब बिकनी को टिकट खिड़की पर स्वीकार करेंगे, यह देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।