{"_id":"74607b987970a573b659f65f98844645","slug":"bhushan-kumar-s-hate-story-2-receives-bumper-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हेट स्टोरी 2' को मिली बंपर ओपनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हेट स्टोरी 2' को मिली बंपर ओपनिंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 18 Jul 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित फिल्म 'हेट स्टोरी 2' को बंपर ओपनिंग मिली है। भूषण कुमार की इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है।
विज्ञापन
भूषण कुमार द्वारा बनाई गई फिल्म हेट स्टोरी 2 को शानदार शुरुआत मिली है। इसे मल्टीप्लेक्सों के साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी पसंद किया गया।
रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई सुरवीन चावला और जय भानुशाली की फिल्म हेट स्टोरी 2 सफलता की तरफ चल पड़ी है। फिल्म को पहले दिन दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिला।
दर्शकों के रिस्पॉस का अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पहले यह फिल्म सिर्फ 500 से 600 स्क्रीन में रिलीज हो रही थी। बाद में इसे करीब 1200 स्क्रीन में रिलीज करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
फिल्म की रिलीज के पहले इस फिल्म के गाने लोगों की जुबां पर चढ़ गए। आज फिर तुम पे प्यार आया है हाल के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गीतों में से एक बना। यूट्यूब पर इसे खूब देखा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा इसी फिल्म का सनी लियोनी पर फिल्माया गया गाना पिंक लिप्स भी चर्चाओं में रहा। यह भी गाना फिल्म रिलीज के पहले सुपरहिट रहा।
दर्शकों के पहले दिन के उत्साह को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट की ओर चल पड़ी है।