जानी-मानी अभिनेत्री भूमिका चावला आज 21 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपना नाम बनाने के बाद साल 2003 में भूमिका चावला ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। भूमिका चावला बचपन से ही अभिनय करना चाहती थीं और यही वजह थी कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गई थीं। आज भूमिका चावला के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं।
Bhumika Chawla: योग टीचर के प्यार में दिल हार बैठी थीं सलमान की हीरोइन, अचानक इंडस्ट्री से हो गई थीं गायब
जूनियर एनटीआर के साथ उनका अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि बाद में दोनों ने किसी और से शादी कर ली थी। भूमिका ने 2007 में योग टीचर भरत ठाकुर के साथ शादी कर ली थी। अभिनेत्री की रियल लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है।
भूमिका चावला एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 21 अगस्त 1978 में दिल्ली में हुआ था। उनके पिता कर्नल थे। भूमिका ने अपनी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही पूरी की थी। बता दें कि अभिनेत्री का असली नाम रचना चावला है। साल 1998 में जब वह मुंबई आईं तो उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद उन्हें कई विज्ञापनों में काम मिला था।
इस उम्र में क्यों फिर दुल्हन बनीं करीना!
अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी नहीं बल्कि साउथ सिनेमा से की थी। उन्होंने साल 2000 में युवकुडु में काम किया, हालांकि यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। अपनी दूसरी तमिल फिल्म ‘बद्री’ से उन्होंने हर किसी का दिल जरूर जीत लिया। इसकी के साथ उनकी तीसरी तेलुगु फिल्म ‘खुशी’ ने उनके करियर को एक नया मुकाम दिया और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।
Aamir Khan: क्या आमिर खान छोड़ने वाले हैं सपनों की नगरी मुंबई? अभिनेता ने किस कारण लिया इतना बड़ा फैसला
सलमान खान के साथ 2003 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म ‘तेरे नाम’ में भूमिका चावला के शानदार अभिनय ने हर किसी का दिल जीत लिया था। 'तेरे नाम' के अलावा भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ ‘रन’ में काम किया। इसके बाद ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘गांधी माई फादर’, ‘दिल जो भी कहे’ और ‘सिलसिले’ जैसी फिल्मों में काम किया।
आइटम नंबर के लिए मोटी रकम लेती हैं ये अभिनेत्रियां
जूनियर एनटीआर के साथ उनका अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि बाद में दोनों ने किसी और से शादी कर ली थी। भूमिका ने 2007 में योग टीचर भरत ठाकुर के साथ शादी कर ली थी। अभिनेत्री की रियल लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद भूमिका ने योग सीखना शुरू किया और इसी दौरान उनकी मुलाकात भरत ठाकुर से हुई थी। योग सीखते-सीखते कुछ ही दिनों में भूमिका अपने टीचर के प्यार में पड़ गई थीं। शादी से पहले दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।
BB में ये हसीनाएं बिखेर चुकीं हुस्न का जलवा