{"_id":"6538875e4edf1eca480c8dd7","slug":"bhumi-pednekar-lauds-alia-bhatt-gangubai-kathiawadi-says-actress-should-not-be-insecure-about-each-other-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने की आलिया भट्ट की तारीफ, बोलीं- 'गंगूबाई काठियावाड़ी ने मुझे साहस दिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने की आलिया भट्ट की तारीफ, बोलीं- 'गंगूबाई काठियावाड़ी ने मुझे साहस दिया'
Wed, 25 Oct 2023 08:47 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 25 Oct 2023 08:47 AM IST
सार
भूमि ने कहा कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने उनके लिए दरवाजे खोले हैं, और उन्हें अधिक सोलो फिल्में करने और मजबूत महिला किरदार अदा करने का साहस दिया है।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भूमि पेडनेकर अपने फिल्मों के चयन को लेकर जानी जाती हैं। वह लीक से हटकर विषयों पर आधारित फिल्मों में काम करना पसंद करती हैं। डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हाईशा' से लेकर अब तक यह सिलसिला जारी है। हाल ही में एक बातचीत में भूमि पेडनेकर ने आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की। साथ ही यह भी स्वीकार किया कि फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सफलता ने उन्हें हिम्मत दी।
विज्ञापन
सोलो फिल्में करने की कही बात
हाल ही में भूमि पेडनेकर ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि महिला होने के नाते, उन्हें एक-दूसरे से असुरक्षित नहीं महसूस करना चाहिए। अगर किसी हीरोइन की फिल्म सफल होती है, तो वह दूसरी अन्य हीरोइनों के लिए भी दरवाजे खोलती है। भूमि ने कहा कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने उनके लिए दरवाजे खोले हैं, और उन्हें अधिक सोलो फिल्में करने और मजबूत महिला किरदार अदा करने का साहस दिया है।
विज्ञापन
Kangana Ranaut: दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करने वाली पहली महिला बनीं कंगना, लगाए जय श्रीराम के नारे
विज्ञापन
आलिया की फिल्म से मिला आत्मविश्वास
गौरतलब है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को आलिया भट्ट ने अपने कंधों पर लिया और इसमें उनके शानदार प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हुई। यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, बल्कि आलिया भट्ट को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया। भूमि पेडनेकर ने आगे कहा कि वह ट्रेडिशनल हीरोइन नहीं हैं। उनका कहना है कि वह ट्रे़डिशनल हीरोइन की परिभाषा में बदलाव करने वाली हैं। यह चीज उन्हें लीक से हटकर फिल्में करने और सोलो फिल्में करने का आत्मविश्वास देती है।
Bigg Boss Contestants: जेल जा चुके हैं बिग बॉस के ये प्रतियोगी, लिस्ट में हैं कई मशहूर नाम
अर्जुन कपूर के साथ आएंगी नजर
भूमि पेडनेकर के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें महिला केंद्रित फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में देखा गया। भूमि के अलावा शहनाज गिल, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, अनिल कपूर भी फिल्म में नजर आए। 'द लेडी किलर' भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र 2 पर रणबीर कपूर ने साझा किया बड़ा अपडेट, भाग एक की आलोचना पर भी तोड़ी चुप्पी