बिग बॉस का सीजन 17 इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सीजन में कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की है। इनमें मुनव्वर फारूकी और जिग्ना वोहरा भी हैं। घर के अंदर दोनों अपने खेल से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। बता दें कि दोनों ही कंटेस्टेंट विवादों में भी रह चुके हैं। यहां तक उन्हें जेल में भी जाना पड़ चुका है। ऐसे में आज हम आपको उन पूर्व बिग बॉस प्रतिभागियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी न किसी वजह से पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
Bigg Boss Contestants: जेल जा चुके हैं बिग बॉस के ये प्रतियोगी, लिस्ट में हैं कई मशहूर नाम
मोनिका बेदी बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 90 के दशक में उन्हें कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में एक्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। करियर फ्लॉप होने के बाद अभिनेत्री ने बिग बॉस शो में शिरकत की थी। मोनिका कई विवादों में रह चुकी हैं। फर्जी पासपोर्ट मामले में वह जेल भी जा चुकी हैं।
अरमान कोहली कई हिंदी फिल्मों बतौर लीड अभिनेता दिख चुके हैं। उन्हें फिल्म जानी दुश्मन के लिए जाना जाता है। हालांकि, बड़ी स्टारकास्ट के बाद भी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अरमान बिग बॉस शो का हिस्सा रह चुके हैं। अगस्त 2021 में उन्हें एनसीबी ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
एजाज खान हिंदी और कई साउथ की फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता भी बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट के रूर में दिख चुके हैं। सीजन सात में शिरकत करने वाले एजाज को ड्रग्स मामले में 26 महीने की सजा हुई थी।
राहुल महाजन भी बिग बॉस के घर में अपना जलवा दिखा चुके हैं। उन्हें दूसरे सीजन में देखा गया था। राहुल का भी विवादों से गहरा नाता रहा है। ड्रग्स मामले में उन्हें भी जेल जाना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई थी।
Vinayakan: 'जेलर' के खूंखार विलेन विनायकन गिरफ्तार, अभिनेता पर पुलिस स्टेशन में हंगामा करने का आरोप