फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar break Silence On allegations of undergoing facial surgeries botox and fillers Know Details

Bhumi Pednekar: 'हर किसी की अपनी एक पसंद होती है', फेस सर्जरी के आरोपों पर भूमि पेडनेकर ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 29 Jul 2025 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Jul 2025 12:20 PM IST
सार

Bhumi Pednekar On Botox and Fillers: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को लेकर अक्सर नेटिजन्स आरोप लगाते हैं कि उन्होंने चेहरे की सर्जरी कराई है। अभिनेत्री ऐसी अफवाहों पर चुप्पी साधे रहती हैं, मगर हाल ही में उन्होंने इस पर बात की।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar break Silence On allegations of undergoing facial surgeries botox and fillers Know Details
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इंडस्ट्री में फिलर्स, बोटोक्स और सर्जरी को लेकर अक्सर बहस होती है। सितारों को इसे लेकर आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पर भी सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने का आरोप लगाए हैं। हाल ही में सीरीज 'द रॉयल्स' में उनकी उपस्थिति ने आग में घी डालने का काम किया और इंटरनेट यूजर्स ने कथित बोटोक्स और फिलर्स के लिए भूमि को ट्रोल किया। हाल ही में अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

Bhumi Pednekar break Silence On allegations of undergoing facial surgeries botox and fillers Know Details
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhumipednekar

बोलीं- 'लोगों की पसंद पर राय देने वाली मैं कोई नहीं होती'
पिछले कई वर्षों से ऐसी अटकलें लगती रही हैं कि भूमि पेडनेकर ने सर्जरी कराई है। हालांकि, खुद भूमि ने ऐसी अटकलों पर हमेशा इनकार ही किया है। अब हाल ही में उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में न्यूज 18 से बात करते भूमि पेडनेकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर किसी की अपनी पसंद होती है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां लोगों को अपनी पसंद खुद चुननी चाहिए। मैं कोई नहीं होती, जो लोगों की पसंद पर अपनी कोई राय बना सकूं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhumi Pednekar break Silence On allegations of undergoing facial surgeries botox and fillers Know Details
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

डाइट में यह चीज शामिल करना नहीं भूलतीं
भूमि ने बोटोक्स और सर्जरी को लेकर आगे कहा, 'मुझे यह भी लगता है कि इस पर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है'। अभिनेत्री ने आगे अपनी डाइट पर चर्चा की। भूमि ने बताया कि देसी घी उनके नियमित खाने में शामिल होता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'लोग इससे बहुत डरते हैं, लेकिन मेरे खाने में एक चीज जरूर शामिल है और वह है वसा। मैं अपने खाने में घी बहुत ज्यादा लेती हूं। बस फर्क इतना है कि मैं घी में खाना नहीं बनाती। मैं इसे खाने के ऊपर डालकर खाती हूं। इसे अपनी रोटी पर या इडली में डालकर खाएं, यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है'।

Khushi Kapoor: अहान पांडे पर क्या कहकर ट्रोल हो गईं खुशी कपूर? 'सैयारा' की सक्सेस के बाद पुराना वीडियो वायरल

विज्ञापन

Bhumi Pednekar break Silence On allegations of undergoing facial surgeries botox and fillers Know Details
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

स्किन केयर के टिप्स किए साझा
इससे पहले भूमि अपनी स्किनकेयर से जुड़े टिप्स भी शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वे क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग (सीटीएम फॉर्मूला) पर भरोसा करती हैं। भले ही उनका शेड्यूल बहुत बिजी हो, वे इसे कभी नहीं छोड़तीं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी और भरपूर नींद लेना इसका राज है। भूमि के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उन्हे 'मेरे हसबैंड की बीवी' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed