फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   khushi kapoor trolled for old statement on ahaan panday as saiyara becomes blockbuster hit

Khushi Kapoor: अहान पांडे पर क्या कहकर ट्रोल हो गईं खुशी कपूर? 'सैयारा' की सक्सेस के बाद पुराना वीडियो वायरल

Tue, 29 Jul 2025 11:52 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 29 Jul 2025 11:52 AM IST
सार

Khushi Kapoor on Ahaan Panday: 'सैयारा' बॉय अहान पांडे को लेकर दिए अपने एक पुराने बयान की वजह से अभिनेत्री खुशी कपूर अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
khushi kapoor trolled for old statement on ahaan panday as saiyara becomes blockbuster hit
खुशी कपूर - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म 'सैयारा' इन दिनों हर जगह छाई हुई है। फिल्म की सक्सेस की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। फिल्म के हीरो अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा की भी जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच श्रीदेवी की छोटी बेटी और अभिनेत्री खुशी कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में अहान पांडे को लेकर कुछ ऐसा कहा कि अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


खुशी कपूर की ख्वाहिश बनी मुसीबत
दरअसल, साल 2019 में खुशी कपूर ने एक टॉक शो के दौरान खुलकर ये कहा था कि अगर उन्हें किसी स्टारकिड के साथ डेब्यू करना हो, तो वो अहान पांडे को चुनेंगी। नेहा धूपिया के टॉक शो में खुशी से ये सवाल किया गया था कि आर्यन खान, मीजान जाफरी और अहान पांडे में से वो किसे अपना डेब्यू को-स्टार चुनेंगी। खुशी ने बिना झिझक अहान का नाम लिया था। अब जब अहान ने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित कर दिया है और फिल्म सुपरहिट साबित हो चुकी है, तो ट्रोलर्स ने खुशी को आड़े हाथों ले लिया है। यानी खुशी की यही ख्वाहिश अब उनके लिए मुसीबत बन चुकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Street Snap (@bollywoodstreetsnap)




सोशल मीडिया पर आई तीखी प्रतिक्रियाएं
जैसे ही खुशी का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही कई तरह के मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि खुशी फिल्म में नहीं थीं, नहीं तो ये भी एक और फ्लॉप होती।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'खुशी को देख अहान भी फिल्म साइन करने से मना कर देते।' कुछ यूजर्स ने अनीत पड्डा को ही फिल्म के लिए परफेक्ट बताते हुए कहा कि उन्हीं की वजह से फिल्म हिट हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: Rajkumar Rao: पुराने कानूनी विवाद में राजकुमार राव को जमानत, कोर्ट पहुंचकर किया था सरेंडर; जानें पूरा मामला

'सैयारा' ने बनाया रिकॉर्ड 
बता दें अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के कुछ ही हफ्तों में 250 करोड़ रुपये की कमाई करके फिल्मी गलियारों में तहलका मचा दिया है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स की सराहना मिली है बल्कि दर्शकों ने भी इसे दिल से स्वीकारा है। खास बात यह रही कि दोनों मुख्य कलाकारों ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और पहली ही फिल्म में उन्होंने जबरदस्त छाप छोड़ी।

आर्यन खान भी हैं तैयार
इसी बीच खबर है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी जल्द ही डिजिटल स्पेस में बतौर निर्देशक कदम रखने जा रहे हैं। उनकी सीरीज ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इंडस्ट्री के अंदरूनी किस्सों पर आधारित होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed