फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhooth Bangla Director Priyadarshan Break Silence On plagiarism allegations Satyajit Ray Bengali song

'भूत बंगला' में बंगाली गाना कॉपी करने के आरोपों पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी; कहा- 'ये चीजें रिपीट होती हैं'

Tue, 07 Apr 2026 10:10 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 07 Apr 2026 10:10 AM IST
सार

Priyadarshan On Plagiarism Allegations: प्रियदर्शन की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' इस महीने रिलीज को तैयार है। इस फिल्म को लेकर उन पर सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म का गाना कॉपी करने का आरोप है। इस पर निर्देशक ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Bhooth Bangla Director Priyadarshan Break Silence On plagiarism allegations Satyajit Ray Bengali song
भूत बंगला-प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर प्रियदर्शन पर कॉपी करने के आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के एक गाने में कथित तौर पर दिवंगत निर्देशक सत्यजीत रे के एक बंगाली गाने को कॉपी किया है। इसे लेकर अब प्रियदर्शन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने क्या कहा? जानिए

विज्ञापन


गाना कॉपी करने के आरोप को खारिज किया
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला का गाना 'राम जी आके भला करेंगे' रिलीज के बाद से सुर्खियों में हैं। लोगों ने इस गाने के लिरिक्स और सत्यजीत रे की 1969 की फिल्म 'गूपी गाइन बाघा बाइन' के चर्चित गाने 'भूतेर राजा दिलो बोर' के बीच समानताएं होनी का बाते कही हें। बीते दिन 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस इवेंट में प्रियदर्शन से 'भूत बंगला' में बंगाली गाने 'भूतेर राजा दिलो बोर' की एक लाइन के इस्तेमाल के बारे में सवाल किया गया। निर्देशक ने गाना कॉपी करने के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।
विज्ञापन


कहा- 'सत्यजीत रे के प्रति बहुत सम्मान है'
प्रियदर्शन ने साहित्यिक चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मेरे मन में उनके (सत्यजीत रे) लिए बहुत सम्मान है। वे उन मास्टर्स में से हैं, जिनसे मैंने सिनेमा सीखा है। दूसरी बात, आप जिस शब्द की बात कर रहे हैं, वह है 'भूत'। अब, अगर मैं आपसे पूछूं कि भारतीय सिनेमा में कितने गानों में 'दीवाना' शब्द का इस्तेमाल हुआ है? क्या इसका मतलब यह है कि जिस पहले व्यक्ति ने 'दीवाना' शब्द का इस्तेमाल किया था, सिर्फ उसी को इसे इस्तेमाल करने का अधिकार है? यह तो बस एक शब्द है। अगर कोई दो लाइनें इस्तेमाल करता है, तो हम भी कर सकते हैं, हर कोई कर सकता है,लेकिन धुन का गाने से कोई लेना-देना नहीं है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'?
सामाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियदर्शन ने कहा, 'गीतकार ने वे लाइनें लिखी हैं और इसीलिए हमें पूरा भरोसा था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसका एक संदर्भ भी है, क्योंकि फिल्म का नाम 'भूत बंगला' है और आपको यह भी समझना चाहिए कि पहले भी 'भूत बंगला' नाम की एक फिल्म बन चुकी है। जाहिर है, अब वही टाइटल दोहराया गया है। तो, ऐसी चीजें दोहराई जाती रहती हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं सत्यजीत रे का भारतीय सिनेमा के भगवान की तरह सम्मान करता हूं'। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा हैं। यह फिल्म 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed