फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik aaryan Sang Emraan Hashmi Pee Loon Song shared video

Kartik Aaryan: गुलाबी शहर में इमरान हाशमी की फिल्म का गाना गाते दिखे कार्तिक, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Thu, 05 Dec 2024 10:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 05 Dec 2024 10:06 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की जयपुर यात्रा से साझा की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। एक वीडियो में कार्तिक इमरान हाशमी की फिल्म का गाना गाते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik aaryan Sang Emraan Hashmi Pee Loon Song shared video
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम- कार्तिक आर्यन

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 3' की सफलता जश्र मना रहे हैं। इस फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर उनका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में उन्होंने जयपुर, राजस्थान से कुछ तस्वीरों और वीडियो साझा किए, जो इंटरनेट पर छा गए हैं। इनमें से एक वीडियो में वह इमरान हाशमी के हिट गाने 'पी लूं' को गाते हुए भी नजर आए, जिसे देखकर फैंस उनके अंदाज के कायल हो गए।

विज्ञापन

गाना गाते दिखे कार्तिक आर्यन

5 दिसंबर को कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर जयपुर की अपनी यात्रा से जुड़ा पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने पिंक हूडी और डेनिम जैकेट पहनी हुई थी। वह गुलाबी शहर में घूमते हुए बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे। इस पोस्ट में एक वीडियो भी था, जिसमें वह इमरान हाशमी का गाना 'पी लूं' गाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik aaryan Sang Emraan Hashmi Pee Loon Song shared video
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम- कार्तिक आर्यन
साझा की गुलाबी शहर की तस्वीरें

उनकी इस पोस्ट में कई आकर्षक पलों को भी जगह मिली। सेल्फी, उनके साये की तस्वीरें, दोस्तों के साथ फोटो, लाजवाब लच्छा पराठा समेत अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों की तस्वीरें और शहर के खूबसूरत इंटीरियर्स की झलकियां। साथ ही, कार्तिक ने पारंपरिक नृत्य में भी हिस्सा लिया और अपनी जबर्दस्त डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

लोग ने दी प्रतिक्रियाएं

पोस्ट के साथ कार्तिक ने मजेदार कैप्शन लिखा, "मेरे फेवरेट रंग के बारे में अनुमान लगाइए।" जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया गया, फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। बहुत से यूजर्स ने उनके लुक्स की जमकर तारीफ की। वहीं, कई लोगों को उनका गाना पसंद आया। एक शख्स ने तो यह तक पूछ डाला कि आप गायन में अपनी शुरुआत कब करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed