फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Yash Kumar and actress Kajal Raghavani new song released the romantic chemistry of both is being liked by the fans

Bhojpuri: यश कुमार और अभिनेत्री काजल राघवानी का नया गाना रिलीज, फैंस को पसंद आ रही दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री

Thu, 17 Feb 2022 01:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 17 Feb 2022 01:04 AM IST
सार

भोजपुरी अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो चुका है। भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी और अभिनेता यश कुमार जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘दंडनायक’ में साथ नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Bhojpuri: Yash Kumar and actress Kajal Raghavani new song released the romantic chemistry of both is being liked by the fans
भोजपुरी नया गाना - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा अब देश भर में लोकप्रिय हो चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने भोजपुरी ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से भोजपुरी गानों का इंतजार करते हैं। बीते दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई गानें रिलीज हुए हैं, जिन्हें दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच अब भोजपुरी अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो चुका है। 

विज्ञापन

भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी और अभिनेता यश कुमार जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘दंडनायक’ में साथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इसी फिल्म का नया गाना ‘ए चांद कहीं छुप जा’ रिलीज किया है।

विज्ञापन

Bhojpuri: Yash Kumar and actress Kajal Raghavani new song released the romantic chemistry of both is being liked by the fans
भोजपुरी नया गाना - फोटो : यूट्यूब

हाल ही में रिलीज हुआ यह गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें यश कुमार और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने की शुरुआत यश और काजल की शादी की रात से शुरू होती है, जिसके बाद दोनों अपने पारिवारिक जीवन की शुरुआत करते हैं।

Bhojpuri: Yash Kumar and actress Kajal Raghavani new song released the romantic chemistry of both is being liked by the fans
भोजपुरी नया गाना - फोटो : यूट्यूब

काजल राघवानी के नए भोजपुरी गाने ‘ए चांद कहीं छुप जा’ को विजय चौहान और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल राजेश मिश्रा द्वारा लिखे गए हैं। जबकि इस गाने को म्यूजिक मुन्ना दुबे ने दिए हैं। फिल्म ‘दंडनायक’ के नए गाने को एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह गाना काफी वायरल हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed