Bhojpuri: शिल्पी राज के नए गाने 'बेचब बीड़ी पान' में सबा खान ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया गाना
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किए गए गाने 'बेचब बीड़ी पान' को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है और लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। वहीं, गाने में सबा अपने पति को शहर में पान और बीड़ी की दुकान खोलने के लिए कह रही हैं, ताकि उनकी कमाई डबल हो जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार शिल्पी राज अपनी आवाज के जादू से सबको दीवाना बना देती हैं। शिल्पी राज के गानों का फैंस भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, अब शिल्पी अपने नए गाने 'बेचब बीड़ी पान' लेकर हाजिर हो गई हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस गानों के वीडियो को सबा खान पर फिल्माया गया है, जो ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।
गाने में सबा अपने पति को शहर में पान और बीड़ी की दुकान खोलने के लिए कह रही हैं, ताकि उनकी कमाई डबल हो जाए। दोनों के बीच ये बातचीत बड़े ही बेहतरीन ढंग से पेश की गई है। वहीं, शिल्पी राज की आवाज के साथ लोगों को सबा का डांस भी बेहद पसंद आ रहा है। गाने में अभिनेत्री सबा खान पिंक और ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं और उनकी अदाओं पर फैंस भी दीवाने हो रहे हैं।
Urfi Javed: साजिद खान पर फिर बिफरीं उर्फी जावेद, बोलीं- जिनको मॉलेस्ट किया उनसे माफी तक नहीं मांगी
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किए गए गाने 'बेचब बीड़ी पान' को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, तो इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। वहीं, संगीत आर्या शर्मा ने दिया है और इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया और कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन हैं। बता दें कि हाल ही में शिल्पी राज का खेसारी लाल यादव के साथ भी एक गाना 'बोंधु तीन दिन 2.0' रिलीज हुआ था, जिसे भी काफी पसंद किया गया है।
Salman Khan: सलमान के लेटेस्ट फोटोशूट पर आया एक्स गर्लफ्रेंड का दिल, फैंस ने किया प्रपोज, वायरल हुईं तस्वीरें