फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri singer shilpi raj and neelam giri song dilwa le gaile raja cross 38 million views on you tube

Bhojpuri: शिल्पी राज के गाने पर इस अभिनेत्री ने कमर मटका कर मचा दिया तहलका, मिले करोड़ों में व्यूज

Mon, 17 Oct 2022 04:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Oct 2022 04:26 PM IST
सार

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का गाना 'दिलवा ले गईले राजा' यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में अभिनेत्री नीलम गिरी ने धमाकेदार डांस किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Bhojpuri singer shilpi raj and neelam giri song dilwa le gaile raja cross 38 million views on you tube
शिल्पी राज का गाना - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर सिंगर हैं, जो अपने हर गाने से सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती हैं। शिल्पी ने भोजपुरी की दुनिया के मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया है और अभिनेत्रियों को अपनी धुन पर नचाया भी है। इसी वजह से फैंस को शिल्पी के हर नए गाने का इंतजार रहता है। लेकिन यह भी सच है कि सिंगर के धमाकेदार गाने पुराने होने के बाद भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। इन दिनों शिल्पी राज का गाना 'दिलवा ले गईले राजा' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को रिलीज हुए काफी समय बीत गया है लेकिन आज भी यूट्यूब पर यह गाना तहलका मचा रहा है।

विज्ञापन

शिल्पी राज के इस गाने ‘दिलवा ले गईले राजा’ को यूट्यूब चैनल निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया है। यह गाना 8 सितंबर को जारी किया गया था। यानी इस गाने को फैंस के बीच आए एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत गया है। लेकिन आज भी शिल्पी राज का यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में दिनेश लाल के भाई प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री नीलम गिरी की जोड़ी नजर आई हैं। नीलम गिरी प्रवेश यादव की पत्नी के किरदार में हैं और दोनों की लव केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘दिलवा ले गईले राजा’ गाना काफी रोमांटिक है और इसमें नीलम गिरी प्रवेश लाल की याद में तड़पती हुई दिख रही हैं और वह उनसे मिलना चाहती हैं। इस गाने में नीलम गिरी ने जमकर डांस किया है। उनकी लचकती कमर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनका गजब का डांस देख फैंस इस कदर दीवाने हुए हैं कि इस गाने को अब तक 38 मिलियन (3.8 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इतना ही नहीं, इस गाने पर लाखों में लाइक्स की बारिश हुई है। गाने को 3 लाख 13 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। 

विज्ञापन

शिल्पी राज के नए गाने की बात करें तो हाल ही में उनका गाना 'मेहंदी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। यह गाना भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने कमाल के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस दिखाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed