फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Non-bailable warrant issued against Khesari Lal Yadav, know what is the matter

भोजपुरी: खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 09 Dec 2021 10:26 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 09 Dec 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Non-bailable warrant issued against Khesari Lal Yadav, know what is the matter
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव यूं तो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार खेसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छपरा के न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सरोज की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल, खेसारी पर जमीन खरीदने के बाद रुपये न देने का आरोप लगा है। इसके साथ ही कोर्ट में तय तारीखों पर खेसारी के पेश न होने पर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


चेक हुआ बाउंस
रसूलपुर थाना के असहनी ग्राम के रहने वाले मृत्युंजयनाथ पांडेय ने 16 अगस्त 2019 को खेसारी के खिलाफ रसूलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि उनकी जमीन को बेचने के लिए खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख सात हजार रुपये में बात तय हुई थी। जमीन की रजिस्ट्री भी हो गई थी। खेसारी लाल यादव ने जमीन के लिए उन्हें 18 लाख रुपये का चेक दिया गया था। जिसे शिकायतकर्ता ने अपने खाते में जमा करा लिया। लेकिन चेक वापस आ गया। जिसके बाद बैंक ने उन्हें चेक बाउंस होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


गैर जमानती वारंट हुआ जारी
न्यायालय ने इस मामले पर  22 जनवरी 2021 को खेसारी लाल यादव के खिलाफ सम्मन जारी किया था। लेकिन कोर्ट में पेश न होने की वजह से 25 फरवरी 2021 को जमानतीय वारंट जारी किया। लेकिन बार बार तारीखों पर खेसारी लाल न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। जिसको देखते हुए कोर्ट ने अब खेसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed