{"_id":"5afff5164f1c1bd1408b66cd","slug":"bhojpuri-film-kohbar-fame-actress-manisha-rai-spot-death-in-road-accident-at-ballia-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड एक्सीडेंट में भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस की मौत, शूटिंग जाते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोड एक्सीडेंट में भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस की मौत, शूटिंग जाते वक्त हुआ हादसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Manisha Rai
भोजपुरी फिल्म 'कोहबर' से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस मनीषा राय की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक्ट्रेस शूटिंग के लिए जा रही थीं जब उनकी कार को एक मोटरसाइकल ने टक्कर मारी। मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह घटना उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में घटी। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस बाइक पर अपने सहयोगी संजय मिश्रा के साथ मनियार जा रही थीं। तभी छितौनी गांव में सामने से आ रही एक कार ने एक्ट्रेस की बाइक को टक्कर मार दी।
घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। वहीं, एक्ट्रेस के सहयोगी को गंभीर चोटें आईं। बासडीह-मनियर रोड पर यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे घटी।