फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri chhath geet 2021 riteish pandey lalki kiriniya released and goes viral on social media

Bhojpuri Chhath Geet: रितेश पांडे का 'ललकी किरिनिया' गाना हुआ रिलीज, कुछ ही घंटे में हुआ वायरल

Sun, 07 Nov 2021 12:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Nov 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri chhath geet 2021 riteish pandey lalki kiriniya released and goes viral on social media
रितेश पांडे का छठ गीत ललकी किरिनिया रिलीज - फोटो : You tube

हमारे देश में कई सारे त्योहार मनाए जाते हैं और हर त्योहार का अपना महत्व होता है। चार नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया गया और अब दिवाली के जाते ही छठ की तैयारियां शुरू हो गई है। छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूर्वांचल तक छठ माई के गीत सुनने को मिलते हैं। छठ महापर्व के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री में मानों छठ के गानों की बहार आ गई है। एक के बाद एक भोजपुरी स्टार छठी मईया के गीत को रिलीज कर रहे हैं।

विज्ञापन


रिलीज हुआ रितेश पांडे का नया छठ गीत

ऐसे में मशहूर गायक रितेश पांडे का पीछे रहने वाले हैं। अपने अभिनय और गाने से लोगों के दिल जीतने वाले रितेश पांडे का छठ स्पेशल गीत 'ललकी किरिनिया' इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इसे कुछ ही घंटे में 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 3 हजार से ज्यादा लाइक्स इस गाने को मिल चुके हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri chhath geet 2021 riteish pandey lalki kiriniya released and goes viral on social media
ललकी किरिनिया - फोटो : You tube

रितेश पांडे का छठ गीत 'ललकी किरिनिया' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसे बेहद शानदार तरीके से फिल्माया गया है। इस गाने में दिख रहा है कि महिलाएं पीली साड़ी पहने छठ माई की पूजा कर रही हैं। रितेश पांडे का भोजपुरी छठ गीत 2021 वेब म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Bhojpuri chhath geet 2021 riteish pandey lalki kiriniya released and goes viral on social media
ललकी किरिनिया - फोटो : You tube

इस गाने के बोल तरुन पांडे ने लिखे हैं और छठ का गाना रितेश पांडे ने गाया है। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर डी के यादव हैं। इससे पहले उनका गाना 'पान के पत्ता बाटे न पता' यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। रितेश पांडे के साथ इस गाने में  अंतरा सिंह और प्रियंका भी नजर आई थीं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed