Akshra Singh: पिता के सामने कान पकड़कर माफी मांगती नजर आईं अक्षरा सिंह! बोलीं- गलती हो गई पापा
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके पिता भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा पिता के सामने कान पकड़कर सहमी हुई सी नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह अपने अभिनय, डांस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश वीडियो, फोटोज शेयर करती नज आती हैं। एक बार फिर अक्षरा अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं और उनसे माफी मांगती दिख रही हैं।
Priyanka Chopra: प्रियंका खुद संभालेंगी फिल्मों की कमान? बोलीं- बहुत हुआ! अब नहीं करने हीरो के सेकेंडरी रोल
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके पिता इंद्रजीत सिंह भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा पिता के सामने कान पकड़कर सहमी हुई सी नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वह किसी गलती की माफी मांग रही हों। हालांकि, आपके दिमाग में कुछ और ख्याल आए तो हम बता दें कि आपकी चहेती एक्ट्रेस का यह फनी वीडियो है। इसमें वह अपने चिर-परिचित अंदाज में अपने पिता के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
Rishab Shetty: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर, बोले- कन्नड़ में ही फिल्में करना चाहता हूं
वीडियो में अक्षरा और उनके पिता 'मैं नहीं तो कौन बे...बोल, बोल, बोल' गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। अक्षरा जहां ब्लू कलर के आउटफिट में कमाल लग रही हैं। वहीं, उनके पिता ने व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुई है। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है, 'गलती हो गई पापा। बाप तो बाप ही होते हैं। आप लोग मानते हैं न?'
अक्षरा के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई बाप-बेटी के इस वीडियो पर प्यार लुटा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आप ब्यूटी आइकन हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सच में! बाप तो बाप ही होते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्टाइल तो खतरनाक है।' एक यूजर ने लिखा, 'सुपर बेटी, सुपर पापा जी।' बता दें कि अक्षरा की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्षरा के पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।
Elon Musk: एलन मस्क की लव लाइफ तो बड़ी फिल्मी है! एम्बर हर्ड से लेकर ग्रिम्स तक इन हसीनाओं को कर चुके हैं डेट