फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kantara fame actor Rishab Shetty got offers from bollywood said I want to make films in Kannada only

Rishab Shetty: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर, बोले- कन्नड़ में ही फिल्में करना चाहता हूं

Sat, 05 Nov 2022 02:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Nov 2022 02:01 PM IST
सार

'कांतारा' फिल्म के अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड में एंट्री पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिले हैं।

विज्ञापन
Kantara fame actor Rishab Shetty got offers from bollywood said I want to make films in Kannada only
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ सिनेमा की फिल्म 'कंतारा' बॉक्स ऑफिस पर छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुई है। यह फिल्म महज 15 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने कमाई में हर किसी को हैरान कर दिया। 'कांतारा' में ऋषभ शेट्टी नजर आए, जिनकी एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है। वहीं, अब 'कांतारा' की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे हैं, जिसका खुलासा खुद अभिनेता ने किया है। इन ऑफर्स का अभिनेता ने क्या जवाब दिया। इस बारे में उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है।

विज्ञापन

दरअसल, ऋषभ शेट्टी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में आगे के प्लान पर बात की है और बताया है कि क्या वह बॉलीवुड में आना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। जब उनसे बॉलीवुड फिल्मों में आने के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने कहा कि मुझे बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं से ऑफर मिले हैं लेकिन अभी मैं कन्नड़ में ही फिल्में बनाना चाहता हूं। मैं मिस्टर बच्चन से प्यार करता हूं। मैं वास्तव में उन्हें पसंद करता हूं और यहां तक कि युवा पीढ़ी के अभिनेता जैसे शाहिद कपूर या सलमान भाई और भी बहुत... मुझे हर एक पसंद है।

यह भी पढ़ें:- Shweta Bachchan: भाई से पैसे उधार लेकर काम चलाती थीं श्वेता बच्चन, बोलीं- मुझे फाइनेंस की जानकारी नहीं दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी से पहले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू भी बॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही बॉलीवुड के लिए एक बयान दिया था, जिस पर खूब बवाल भी हुआ। अभिनेता ने कहा था कि मुझे लगता है कि वो मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकते। इस वजह से मैं अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहता। मुझे तेलुगू सिनेमा से स्टारडम और प्यार मिला है। हालांकि, इस बयान के बाद महेश बाबू ने सफाई भी दी थी।

यह भी पढ़ें:- Devi Shri Prasad: देवी श्री प्रसाद के गाने में बिकिनी पहन महिलाओं ने किया मंत्रों का जाप, दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन

'कांतारा' की बात करें तो यह फिल्म 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म के शुरुआती दिनों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद इस फिल्म के हिंदी समेत कई दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया गया और यहां भी 'कांतारा' छा गई। दुनिया भर में फिल्म की कमाई 300 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है और ऐसा करने वाली 'कांतारा' दूसरी कन्नड़ फिल्म है। पहले नंबर पर 'केजीएफ चैप्टर 2' है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed