फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Akshra Singh shares reel on Dhvani Bhanushali Yuvan Shankar Raja Candy song goes viral

Akshra Singh: वेस्टर्न ड्रेस पहन अक्षरा सिंह ने दिखाईं कातिल अदाएं, कैंडी सॉन्ग पर साझा किया वीडियो

Sun, 13 Nov 2022 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 13 Nov 2022 05:40 PM IST
सार

अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। अधिकतर अक्षरा अपने पारंपरिक लुक से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshra Singh shares reel on Dhvani Bhanushali Yuvan Shankar Raja Candy song goes viral
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खबरों में रहना बखूबी जानती हैं। अभिनेत्री के चाहने वालों की कमी नहीं है। फैंस अक्षरा के अभिनय के साथ-साथ उनके डांस और स्टाइल के भी दीवाने हैं। फिल्मों से अलग अक्षरा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर वह अपनी हालिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए जानी जाने वाली अक्षरा, इस बार ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। अक्षरा का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'मैं राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में नहीं जाऊंगा', अमिताभ बच्चन ने क्यों कही यह बात?

विज्ञापन

लुक से बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। अधिकतर अक्षरा अपने पारंपरिक लुक से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आती हैं। वह ज्यादातर लोक गीतों पर अपनी रील साझा करती हैं। मगर इस बार उन्होंने कुछ हटकर ट्राई किया है। हालिया पोस्ट किए गए वीडियो में अक्षरा वेस्टर्न लुक में जबरदस्त लग रही हैं। वह युवान शंकर राजा और ध्वनि भानुशाली के कैंडी सॉन्ग पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। 
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेटे वायु के लिए बनवाई जंगल थीम वाली खास नर्सरी, रखा हर जरूरत का ध्यान

लिखा मजेदार कैप्शन
वीडियो में अक्षरा का लुक भी जबरदस्त लग रहा है। उन्होंने वन पीस पहना हुआ है। ब्राउन और ब्लैक कलर के प्रिंटेड आउटफिट में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उनका हेयरस्टाइल भी कमाल का है। कानों में अक्षरा ने पर्ल ईयरिंग्स पहने हुए हैं और हाथ में घड़ी। अक्षरा ने काजल, मस्कारा और डार्क रेड कलर की लिपस्टिक से अपना लुक कंपलीट किया है। वीडियो में अक्षरा की अदाएं देखने लायक हैं। यह वीडियो अक्षरा ने सेल्फी मोड में खुद रिकॉर्ड किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'एक ही पीस है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
अक्षरा के इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई अक्षरा के लुक की तारीफ करता नजर आ रहा है। यूजर्स फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी क्वीन का स्वैग।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाकई आपके जैसा कोई नहीं है, आप इकलौती हो।'
Mithun Chakraborty: बायोपिक बनने की बात पर छलका मिथुन चक्रवर्ती का दर्द! बोले- मैं नहीं चाहता कि...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed