फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actress Akshara Singh shares reel on Pawan Singh song goes viral on social media

Akshra Singh: पवन सिंह के गाने पर अक्षरा ने बनाई रील, यूजर्स बोले- 'भैया को याद किया जा रहा है?'

Sat, 22 Oct 2022 03:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Oct 2022 03:44 PM IST
सार

वीडियो में अक्षरा भोजपुरी गाने 'नजरवा के कजरवा हो' गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। गाने पर अक्षरा इठलाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh shares reel on Pawan Singh song goes viral on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती नजर आती हैं। रियल लाइफ ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अक्षरा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, उनका हर पोस्ट आते के साथ ही वायरल हो जाता है। एक बार फिर अक्षरा ने अपनी एक रील शेयर की है, जिसमें उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। फैंस को अक्षरा की यह रील खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन


IFFI 2022:  फिल्म महोत्सव के लिए हुआ 45 फिल्मों का चयन, शामिल हुआ हिंदी की कश्मीर फाइल्स का नाम

विज्ञापन

लाल लहंगे में आईं नजर
अक्षरा सिंह ने अपनी यह रील अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। वीडियो में अक्षरा रेड कलर के लहंगा में कहर ढाती नजर आ रही हैं। उनका हेयर स्टाइल भी एकदम यूनिक है। अक्षरा ने बालों में लहंगे से मैचिंग लाल रंग का फ्लॉवर बैंड लगाया हुआ है। साथ में उन्होंने बड़े साइज के ईयरिंग्स पहने हैं। अक्षरा के बंधे बालों में से दो लटें उनके चेहरे पर बिखरती नजर आ रही हैं, जिससे उनके लुक में चार चांद लग गए हैं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस में कृति सेनन ने मचाया तहलका, धड़के फैंस के दिल

विज्ञापन

एक्ट्रेस का अंदाज सबसे जुदा
वीडियो में अक्षरा भोजपुरी गाने 'नजरवा के कजरवा हो' गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। गाने पर अक्षरा इठलाती नजर आ रही हैं। अपनी इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है, 'कजरवा।' साथ में उन्होंने ब्लैक हार्ट भी बनाया है। बता दें कि अक्षरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के साथ-साथ रील्स भी जमकर पोस्ट करती हैं। कई बार फनी रील्स शेयर करती हैं तो कभी फिल्मी गानों पर डांस करते हुए के। अक्षरा की हर वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन

यूजर्स ने बरसाया प्यार
अक्षरा की इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। बता दें कि अक्षरा ने अपनी रील में जिस गाने की मिक्सिंग की है, वह पवन सिंह का है। इस पर एक यूजर ने मजाकिया कमेंट करते हुए लिखा है, 'लगता है पवन सिंह भैया को याद किया जा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कितना प्यारा मुखड़ा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इतनी खूबसूरत क्यों हो?' रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त था, जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक-दूसरे को डेट करते थे, हालांकि बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं।

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने साझा किया कॉमेडियन का गाना गाते हुए वीडियो, भावुक हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed