फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Daughter once told media that her father buy all his gold that he wears

Khesari Lal Yadav: खेसारी की बेटी ने बोला कुछ ऐसा कि उन्हें इनकम टैक्स के छापे का डर सताने लगा, ऐसे संभाली बात

Mon, 06 Mar 2023 08:11 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 06 Mar 2023 08:11 PM IST
सार

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी हस्तियों में से एक हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा में अपने शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्होंने सफलता पाने के लिए खूब मेहनत की। जिस मेहनत का नतीजा ये है कि आज भोजपुरी सिनेमा में उनके नाम का डंका बजता है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Daughter once told media that her father buy all his gold that he wears
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी के चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है, अभिनेता अपने अभिनय के दम पर हर किसी को दिवाना बना रहे हैं। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर हर वो सुख सुविधा पा ली है जिससे वो अपने परिवार को खुश रख सकते हैं। उन्हें सोना पहनने का खूब शौक है। भोजपुरी सिनेमा में सफल स्टार बनने के बाद उन्होंने अपने इस शौक को बखूबी से पूरा किया। अक्सर उन्हें भारी भरकम सोने की चैन पहने देखा जा सकता है।

विज्ञापन

इस बीच एक्टर की बेटी ने ऐसा कुछ बोल दिया कि जिसे सुनने के बाद खेसारी के होश फाख्ता हो गए। समय रहते अगर उस बात के बीच खेसारी नहीं आते तो जाहिर है कि उनके घर इनकम टैक्स का छापा पड़ जाता। लहरें को दिए एक साक्षात्कार के दौरान जब खेसारी लाल यादव की बेटी कृति से पूछा गया कि उनके पापा को सोना पहनने का शौक है और वे इतना सोना लाते कहां से हैं। तो उस समय कृति के मुंह से निकल गया कि उनके पापा ये सोना खरीदकर लाते हैं। ये बात सुनने के बाद खेसारी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Daughter once told media that her father buy all his gold that he wears
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खेसारी लाल यादव ने बात को संभालते हुए कहा कि ये सब तो पापा खरीदते थोड़े हैं ये तो उन्हें गिफ्ट में मिलता है। खेसारी की बात सुनकर बेटी कृति भी अपने पापा की हां में हां भरने लगती है। बेटी की ये बाते सुनने के बाद खेसारी कहते हैं कि ये तो इनकम टैक्स का छापा पड़वा देती। बाप बेटी के बीच हुई ये बातें सुनने के बाद दर्शक हंसने लगते हैं। 

यह भी पढ़ें: PAK अभिनेता कवि खान का निधन और NTR 30 में जान्हवी की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed