फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bheed trailer removed from youtube anubhav sinha rajkumar rao bhumi pednekar

Bheed: यूट्यूब से हटाया गया अनुभव सिन्हा की भीड़ का ट्रेलर, लोगों ने पूछा, क्या यही लोकतंत्र है

Thu, 16 Mar 2023 03:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 16 Mar 2023 03:47 PM IST
सार

अनुभव सिन्हा की 'भीड़' का ट्रेलर पिछले हफ्ते यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद शुरुआत में विवादों की भनक सुनाई दी, लेकिन कुछ ही दिनों में ट्रेलर को यूट्यूब पर लाखों में व्यूज मिले। लेकिन कुछ ही समय में ट्रेलर का लिंक यूट्यूब से गायब हो गया है।

विज्ञापन
bheed trailer removed from youtube anubhav sinha rajkumar rao bhumi pednekar
भीड़ ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2020 और 21 का वो खौफनाक मंजर जब देशभर में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा दिया गया था। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में रह रहे लोग अपने घरों की ओर भाग रहे थे, मजदूरों को मीलो-मील पैदल चलना पड़ा था, लोगों के पास खाने और सिर छिपाने तक की जगह नहीं बची थी। वायरस के कारण लोग बड़ी संख्या में मरते जा रहे थे, श्मशान घाट पर चिता जलाने के लिए शवों की लाइन लगी हुई थी। यह खौफनाक मंजर याद करके आज भी हर कोई सहम जाता है। निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ भी इसी पर आधारित है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया था, लेकिन अब एक हफ्ते के बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है, जिसके बाद हंगामा मचा हुआ है।

विज्ञापन

हटा दिया गया वीडियो
अनुभव सिन्हा की 'भीड़' का ट्रेलर पिछले हफ्ते यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद शुरुआत में विवादों की भनक सुनाई दी, लेकिन कुछ ही दिनों में ट्रेलर को यूट्यूब पर लाखों में व्यूज मिले। लेकिन कुछ ही समय में ट्रेलर का लिंक यूट्यूब से गायब हो गया है। ऐसे में जब आप इसे सर्च करने जाएंगे तब या तो टीजर का लिंक मिलेगा या फिर वो वीडियो दिखेंगे जो प्राइवेट कैटेगरी में आते है, जिनको आप चाहकर भी नहीं देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Sana Khan: ‘बहुत खुश हूं…’ सना खान ने कन्फर्म की ‘गुड न्यूज’, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पूछे सवाल
यूट्यूब से ट्रेलर को हटाए जाने के पीछे तमाम वजहें सामने आ रही हैं। कोई कह रहा है कि फिल्म कोविड लॉकडाउन को जिस बेबाकी से पेश कर रही है, इसीलिए ऐसा हो सकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि कोई बहुत पावरफुल आदमी इस मूवी से बहुत खफा है। मैं बहुत जल्द बॉयकॉट गैंग के सक्रिय होने की उम्मीद भी कर रहा हूं'। हालांकि खबर लिखे जाने तक मेकर्स ने किसी भी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन

किसपर आधारित है फिल्म
कोरोना महामारी के दौरान, लॉकडाउन और इसके लागू किए जाने के बाद के प्रभाव को लेकर बार बहस हो चुकी है। लॉकडाउन के कारण बहुत से लोगों की नौकरी चली गई है। लॉकडाउन नीति को लेकर सरकार की कई बार आलोचना हो चुकी है। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म 'भीड़' में उस समय की तस्वीर को बिल्कुल उसी तरीके से चित्रित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed