Bheed Box Office Collection: 'अनुभव' के बावजूद नाकाम रही 'भीड़', पहले ही दिन लाखों में सिमटी कमाई
साल 2020 से शुरू हुए कोरोना वायरस के हाहाकार से बहुत से लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन और वायरस से जूझ रहे लोगों के इसी दर्द को अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म पर्दे पर लाती है।
विस्तार
शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में दो नई फिल्में रिलीज हुई हैं। जहां एक तरफ हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जॉन विक' का चैप्टर 4 रिलीज हुआ है, वहीं दूसरी निर्देशक अनुभव सिन्हा की बॉलीवुड फिल्म 'भीड़' ने दस्तक दी है। अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म में निर्देशन की दुनिया में समय के साथ हुए अपने 'अनुभव' का प्रदर्शन किया है। राजकुमार कुमार राव, भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, दिया मिर्जा स्टारर 'भीड़' को सोशल मीडिया पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं..
साल 2020 से शुरू हुए कोरोना वायरस के हाहाकार से बहुत से लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन और वायरस से जूझ रहे लोगों के इसी दर्द को अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म पर्दे पर लाती है। रूह कंपा देने वाली इस फिल्म की कहानी पर लोगों ने सोशल मीडिया पर तो खूब प्यार बरसाया, लेकिन टिकट खिड़की पर 'भीड़' का जलवा फीका रहा। सामने आए कलेक्शन के आंकड़े फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहे हैं। राजकुमार राव समेत कई बड़े कलाकारों का नाम भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहा है।
Filmy Wrap: जान्हवी- Jr NTR का उड़ा मजाक और 14 साल बाद आएगा थ्री इडियट्स का सीक्वल! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
Bholaa: अजय देवगन की फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 'दिला है भोला' पर फैंस ने ऐसे दिया रिएक्शन