फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhatt camp films are being weak- vishesh bhatt

विशेष बोले, कमजोर होती जा रहीं हैं भट्ट कैंप की फिल्में

Wed, 13 Feb 2013 10:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Feb 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
bhatt camp films are being weak- vishesh bhatt

फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि उनके भतीजे और 'मर्डर 3' के निर्देशक विशेष भट्ट ने उन्हें बताया था कि भट्ट बैनर तले बन रही फिल्मों की विषय वस्तु की गुणवत्ता में गिरावट आई है। महेश भट्ट 'मर्डर 3' के संगीत की सफलता पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मर्डर 3' एक ऐसी फिल्म है जिससे हमने 'मर्डर' के नए संस्करण में नयापन पैदा किया है। 'मर्डर' हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण रही है। इससे हमने पिछले 10 साल में काफी पैसा कमाया है। लेकिन ये मेरे भतीजे और मुकेश भट्ट के बेटे की ही हिम्मत थी कि उसने काफी समय से संजोए रखी हमारी कल्पना को चुनौती दी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "विशेष के मुताबिक इसमें कोई शक नहीं कि हम लगातार मजबूत होते गए, हमारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने लगीं लेकिन विषय वस्तु कमजोर होती गई। विशेष ने इस कड़वी सच्चाई की तरफ हमारा ध्यान खींचा और फिर कहा कि अब मुझे कमान संभालने दो और इसे ठीक करने दो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष भट्ट निर्देशित पहली फिल्म 'मर्डर 3' में एक अलग तरह का रोमांच नजर आएगा। 15 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म में रणदीप हूडा, अदिति राव हैदरी और सारा लॉरेन ने अभिनय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed