{"_id":"597c4b2f4f1c1b63648b4c79","slug":"bharti-singh-to-leave-the-kapil-sharma-show-for-comedy-dangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा के शो को अलविदा कहेंगी भारती, क्या शाहरुख के साथ होगा आखिरी एपिसोड?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा के शो को अलविदा कहेंगी भारती, क्या शाहरुख के साथ होगा आखिरी एपिसोड?
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा, भारती सिंह
- फोटो : SantaBanta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में कपिल शर्मा के शो से जुड़ने वाली भारती सिंह को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके आने से शो की टीआरपी में भी सुधार आया है लेकिन अब एक बुरी खबर सामने आई है। भारती जल्द ही इस शो से विदा ले सकती हैं।
भारती ने एक नया शो साइन किया है जिसमें वो जज की भूमिका में होंगे। 'कॉमेडी दंगल' के नाम से ये शो एंड टीवी चैनल पर प्रसारित होगा। भारती के अलावा इस शो में अनु मलिक भी होंगे। कहा जा रहा है कि भारती सिंह एक साथ दो शो में नहीं कर सकती, इसलिए उन्हें कपिल शर्मा का शो छोड़ना पड़ेगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में भारती ने कहा, 'मैं कपिल शर्मा का शो तभी तक कर रही हूं जब तक कॉमेडी दंगल ऑन-एयर नहीं होता। मैंने पहले वही शो साइन किया था, कपिल शर्मा शो मुझे बाद में ऑफर हुआ है। मैंने कपिल भाई को भी उनका शो साइन करने से पहले बता दिया था। अगर मैंने कॉमेडी दंगल नहीं साइन किया होता तो मैं कपिल का शो नहीं छोड़ती।' भारती ने ये भी बताया कि वो जल्द ही शाहरुख खान के साथ 30 जुलाई को कपिल शर्मा का शो शूट करेंगी। शाहरुख और अनुष्का अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर आएंगे। हो सकता है कि ये भारती का आखिरी एपिसोड हो।