फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bharti Singh shared a funny video with Anupama aka Rupali Ganguly from sets of  Ravivaar with Star Parivaar

Bharti Singh: अनुपमा और भारती दोबारा कर रहीं फैमिली प्लानिंग? बोलीं- अगली गर्मियों तक...

Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
सार

भारती सिंह और अनुपमा यानी रूपाली गांगुली इस समय स्टार के शो रविवार विद स्टार परिवार में नजर आ रही हैं। आज भारती ने रूपाली के साथ एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
Bharti Singh shared a funny video with Anupama aka Rupali Ganguly from sets of  Ravivaar with Star Parivaar
भारती सिंह, रूपाली गांगुली - फोटो : insta

विस्तार

भारती सिंह और अनुपमा यानी रूपाली गांगुली दोनों ही टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। जहां अनुपमा बन रूपाली अपने दमदार अभिनय से लोगों की आंखों में आंसू ला देती हैं, वहीं भारती सिंह तो हैं ही लाफ्टर क्वीन। वो जहां भी होती हैं बस हंसी के फव्वारे छूटते हैं। भारती और रूपाली दोनों ही इस समय स्टार के शो 'रविवार विद स्टार परिवार' में नजर आ रही हैं। आज भारती सिंह ने रूपाली के साथ शो के सेट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक बार फिर से अपने मजाकिया अंदाज में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

भारती सिंह से बनीं भारती मां
वीडियो की शुरूआत में भारती सिंह कहती हैं "आज दो सुपरस्टार दोनों एक साथ हैं अनुपमा और भारती मां...असल में हम दोनों मम्मियां हैं..हमारे प्यारे प्यारे बच्चे हैं बड़ा मजा आता है बच्चो के साथ।" इसके बाद भारती आगे कहती हैं कि "तो हम दोनों ने डिसाइड किया है कि नेक्स्ट गर्मियों तक हम एक एक और करेंगे.."। ये सुनकर रूपाली गांगुली शरमा जाती हैं, लेकिन भारती यहीं नहीं रुकती वो आगे कहती हैं...ये दो करेंगी कह रही हैं ये बोर होती हैं और मैं भी दो। इस पर रूपाली कहती हैं कि हां खेलने के लिए कोई तो चाहिए।
यहां देखें वीडियो

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

विज्ञापन
विज्ञापन

भारती सिंह ने ये लेटेस्ट मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम से साझा किया है, ये वीडियो देखने के बाद यकीनन आप भी हंसने लगेंगे। भारती की इस पोस्ट पर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- बस यू हीं मम्मी टॉक, भारती आप इतनी प्यारी और इतनी इंस्पायरिंग हैं। आप जिस तरह से बच्चे और काम दोनों को मैनेज कर रही हैं, उसके लिए हैट्स ऑफ। अगले साल लक्ष्य के भाई बहन का इंतजार रहेगा। वहीं भारती ने इस पर मजेदार रिप्लाई देते हुए लिखा- करेंगे करेंगे और बच्चे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed